लिव इन में रह रही महिला को जबरन 14 बार कराना पड़ा गर्भपात, लगाई फांसी

नई दिल्ली, 15 जुलाई। देश की राजधानी में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक लड़की को मजबूरन अपनी जान देनी पड़ी है। दरअसल 33 साल की महिला को 14 बार जबरन गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया गया, जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली है। पुलिस का कहना है कि महिला ने 5 जुलाई को साउथईस्ट दिल्ली के जैतपुर इलाके में आत्महत्या कर ली। पुलिस को महिला के पास से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमे इस बात का खुलासा किया गया है कि वह एक व्यक्ति के साथ रिलेशनशिप में थी।

सुसाइड नोट मिला

सुसाइड नोट मिला

अपने सुसाइड नोट में महिला ने लिखा है कि जिस व्यक्ति के साथ वह रिलेशनशिप में थी उसके साथ उसके शारीरिक संबंध भी थे। युवक ने उसे शादी करने का वादा किया था, लेकिन बावजूद इसके उसने महिला से शादी नहीं की। रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता ने सुसाइड नोट में लिखा है कि जब व्यक्ति ने शादी करने से मना कर दिया तो उसके पास अपनी जिंदगी को खत्म करने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं था।

 सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करता है आरोपी

सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करता है आरोपी

वहीं पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। रिपोर्ट के अनुसार व्यक्ति एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करता है, उसके ऊपर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज हुआ है। पुलिस को 5 जुलाई को एक पीसीआर कॉल आई थी, जिसमे बताया गया था कि जैतपुर इलाके में एक महिला ने आत्महत्या कर ली है। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची, जहां पर महिला का शव घर पर फांसी के फंदे में लटकता मिला।

7-8 साल से रह रही थी अकेली

7-8 साल से रह रही थी अकेली

महिला को तुरंत एम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। डीसीपी इशा पांडे ने बताया कि पुलिस को मौके पर एक मोबाइल फोन मिला है, साथ ही एक स्टूल भी वहां पर था जिसपर चढ़कर महिला ने आत्महत्या की थी। शुरुआती जांच में ऐसा लगता है कि महिला पिछले 7-8 साल से अकेले यहां बिना अपने पति के रह रही थी। महिला के शव को ऑटोप्सी के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

छापेमारी कर रही पुलिस

छापेमारी कर रही पुलिस

आरोपी के खिलाफ पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 306, 313, 376 के तहत केस दर्ज किया है। इसके साथ ही आरोपी की पकड़ने की कोशिश की जा रही है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम का गठन किया गया है और वह अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+