दिल्ली: अलमारी में मिली महिला की लाश, रस्सी से बांधे गए थे हाथ-पैर

नई दिल्ली। दिल्ली के गोकुलपुरी में एक घर से 25 साल की महिला की लाश मिली है। महिला की लाश अलमारी के भीतर बंद की गई थी और हाथ-पैर एक रस्सी से बंधे थे। पुलिस ने बताया है कि गुरुवार दोपहर को लाश मिली है। लाश के गले पर निशान मिले हैं, जिससे लगता है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

तीन दिन पहले हुई हत्या

तीन दिन पहले हुई हत्या

महिला के शरीर पर कपड़े ज्यों के त्यों हैं लेकिन पुलिस हत्या से पहले रेप के पहलू से भी मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया है कि लाश की हालत से लगता है कि हत्या दो से तीन दिन पहले हुई है। महिला की पहचान नीता पाल के तौर पर हुई है। मृतक महिला एक प्राइवेट कंपनी में काम करती थी और गोकुलपुरी के चांदबाग में एक कमरे के मकान में रहती थी।

फोन पर मिली थी पुलिस को जानकारी

फोन पर मिली थी पुलिस को जानकारी

नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के डीसीपी अतुल ठाकुर ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे पुलिस को फोन पर बताया गया कि मकान से बदबू आ रह है। पुलिस मकान पर पहुंची और कमरे में जाने के बाद पाया कि बदबू एक अलमारी से आ रही थी। पुलिस ने अलमारी खोली तो उसमें महिला की लाश मिली।

पुलिस ब्वॉयफ्रेंड से कर रही पूछताछ

पुलिस ब्वॉयफ्रेंड से कर रही पूछताछ

पुलिस मामले में महिला के ब्वॉयफ्रेंड से पूछताछ कर रही है। जो उसके साथ लिवइन में रह रहा था। पुलिस के मुताबिक मृतका का प्रेमी शादीशुदा है और तीन बच्चों का पिता है। इस शख्स ने ही पुलिस को फोन कर मकान से बदबू आने की जानकारी दी थी। पुलिस ने महिला के प्रेमी और उसकी पत्नी को हिरासत में लिया है। साथ ही नीता की कॉल डिटेल्स की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्दी वो मामले की तह तक पहुंच जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+