डेढ़ साल की बेटी घर में मौजूद, मां ने करा दी अपहरण की रिपोर्ट

महिला ने एक व्यक्ति से अपनी पुरानी दुश्मनी का बदला लेने के लिए खुद की डेढ वर्ष की बेटी के अपहरण की साजिश रची लेकिन पुलिस ने मामले का खुलासा कर उसके इरादों पर पानी फेर दिया।

नई दिल्ली। पुरानी रंजिश निकालने के लिए एक महिला ने ऐसी चाल चली कि जिसका पता चलने पर पुलिस भी हैरत में है। महिला ने अपनी ही डेढ़ साल की बेटी के अपहरण की झूठी रिपोर्ट पुलिस में करा दी और इसके लिए एक व्यक्ति को नामजद भी करा दिया, जिससे उसका पुराना बैर था। पुलिस ने मामले की जांच की तो खुलासा हुआ कि अपहरण की रिपोर्ट ही झूठी है और रिपोर्ट का मकसद रंजिश निकालना है।

डेढ़ साल की बेटी घर में मौजूद, मां ने करा दी अपहरण की रिपोर्ट

दिल्ली पुलिस ने बेटी के अपहरण का नाटक रचने के लिए महिला और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है। महिला ने एक व्यक्ति से अपनी पुरानी दुश्मनी का बदला लेने के लिए खुद की डेढ वर्ष की बेटी के अपहरण की साजिश रची लेकिन पुलिस ने मामले का खुलासा कर उसके इरादों पर पानी फेर दिया। उत्तरी दिल्ली के डीसीपी जतिन नरवाल ने बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे पीसीआर को महिला ने फोन कर उसकी डेढ़ वर्ष की बच्ची का अपहरण हो जाने की बात कही। मौके पर पहुंची पुलिस को महिला ने बताया कि उसकी बेटी रात नौ बजे के करीब घर के बाहर खेल रही थी, उसके बाद से वह गायब है। उसने नसीम नाम के आदमी पर बच्ची के अपहरण किए जाने का आरोप लगाया। जब पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि महिला का नसीम के साथ पुराना विवाद है और दोनों में कई बार झगड़ा हो चुका है।

पुलिस ने जांच आगे बढ़ाते हुए महिला के पड़ोसियों से पूछताछ की तो कई अहम सुराग हाथ लगे। पूछताछ में एक पड़ोसी ने बताया कि बच्ची का अपहरण कैसे हो सकता है, जबकि उसने महिला को उसकी बेटी के साथ उसके घर में देखा है। इसके बाद पुलिस ने इस पहलू पर जांच शुरू की कि कहीं महिला कोई झूठा स्वांग तो नहीं रचा रही है। पुलिस ने सूचना के आधार पर पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास से महिला के सहयोगी युवक लंबू को गिरफ्तार कर लिया, जिसके पास बच्ची भी थी। उसने पुलिस को बताया कि बच्ची के अपहरण की उन्होंने फर्जी कहानी रची है। इसके बाद पुलिस ने महिला को घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+