पत्नी की चल रहा था अफेयर, पति ने रंगे हाथों पकड़ा तो ब्वॉयफ्रेंड ने कर दिया घायल

नई दिल्ली। दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में उस वक्त अचानक के हंगामा शुरू हो गया जब एक पति ने अपनी पत्नी और उसके ब्यॉयफ्रेंड के रंगे हाथों पकड़ दिया। 15 फरवरी को उस्मानपुर के रहने वाले शख्स को अपनी पत्नी पर शक था। जब पत्नी बिना उसे कुछ बताए चुपचाप घर से निकली भांप गया कि वो अपने प्रेमी से मिलने जा रही है।

 Wife's Boyfriend Fight with her husband and injured him with knife in Pahadganj

पति ने उसका पीछा शुरू कर दिया। उसने अपनी पत्नी को पराए मर्द के साथ पहाड़गंज की चूना मंडी के पास देखा। पत्नी को दूसरे शख्स के साथ देखकर उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। वो जब तक उन दोनों को पकड़ा, पत्नी की नजर अपनी ओर आ रहे पति पर पड़ गई। पत्नी और उसका प्रेमी वहां से फरार होने की कोशिश करने लगे, लेकिन थोड़ी ही दूर जाकर पति ने उन दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया।

फिर क्या था वहां मारपीट, गाली-गलौज शुरू हो गया। पति ने उसके प्रेमी को मारना शुरू किया, जिसके बाद गुस्साए प्रेमी ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। हंगामा बरपा तो किसी ने पीसीआर बुला दी। पुलिस के सामने भी तीनों का हंगामा चलता रहा। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि घायल पति को फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने आरोपी धनंजय के खिलाफ आईपीसी की धारा 324 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+