दिल्ली चुनाव से पहले कांग्रेस के सैम पित्रोदा ने अवैध बांग्लादेशियों पर ऐसा दिया बयान, आगबबूला हुई भाजपा?
Delhi Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के दिग्गज नेता सैम पित्रोदा ने भारत में अवैध प्रवासियों को पर बयान देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है। राहुल गांधी के करीबी सैम पित्रोदा ने प्रवासियों को निर्वासित करने के केंद्र सरकार के प्रयासों की आलोचना की और अवैध प्रवासियों को बसाने की वकालत की है।
अपने विवादास्पद बयानों के लिए जाने जाते वाले पित्रोदा ने केंद्र सरकार को इन अवैध प्रवासियों पर ध्यान देने के बजाय जलवायु परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने का सुझाव दिया। जिस पर भाजपा आगबबूला हो चुकी है।

बता दें सैम पित्रोदा की टिप्पणी ऐसे समय में आई जब भाजपा और दिल्ली पुलिस ने बांग्लादेश से आए अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इतना नहीं भाजपा ने दिल्ली चुनाव में जीत मिलने के बाद ऐसे अवैध प्रवासियों और रोहिंग्याओं से दिल्ली शहर को मुक्त करने की कसम खाई है।
बता दें भाजपा ने अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाया है कि 'आप' वोट हासिल करने के लिए इन अवैध प्रवासियों को राशन और आधार कार्ड जारी कर रही है, हालांकि आप ने इन अरोपों को निराधार बताया है।
पित्रोदा ने जानें क्या कहा?
पित्रोदा ने यूट्यूब चैनल को दिए बयान में भारत को ऐसे सभी लोगों का स्वागत करना चाहिए भले ही इसका क्यों ना हमें नुकसान उठाना पड़े। पित्रोदा ने कहा "अगर वो यहां आना चाहते हैं, भले अवैध रूप से, उन्हें आने दिया जाए। उन्हें सभी को शामिल करना चाहिए। अगर उनके यहां आने से हमें थोड़ी परेशानी भी होती है तो भी कोई बात नहीं। हम शेयर करेंगे लेकिन कोई भी शेयर नहीं करना चाहता है। वे अपना हिस्सा और बड़ा करना चाहते हैं।"
पित्रोदा के बयान पर भाजपा का फूंटा गुस्सा
भाजपा ने पित्रोदा के इस बयान पर तुरंत प्रतिक्रिया दी। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर इस बयान को "चौंकाने वाला और गैर-जिम्मेदाराना" करार दिया।
उन्होंने लिखा "अपमानजनक! देश की कीमत पर भी अवैध प्रवासियों को भारत में बसाने की वकालत करने वाला राहुल गांधी के दाहिने हाथ सैम पित्रोदा का बयान चौंकाने वाला और गैरजिम्मेदाराना है। अब आप सोच रहे होंगे कि पिछले 70 वर्षों से कांग्रेस ने हमारे देश में अवैध लोगों को बसाने के लिए कैसे ओवरटाइम काम किया!"
OUTRAGEOUS!
— Pradeep Bhandari(प्रदीप भंडारी)🇮🇳 (@pradip103) January 27, 2025
Rahul Gandhi’s right hand man Sam Pitroda’s statement advocating for illegal migrants to settle in India, even at the country’s expense, is shocking and irresponsible.
Now you wonder how Congress since the last 70 years worked overtime to settle ILLEGALS in our… pic.twitter.com/kKVFusDD71
लोकसभा चुनाव में ये बयान देना पित्रोदा को पड़ा था भारी
बता दें पित्रोदा का ये पहला विवादित बयान नहीं है इससे पहले, लोकसभा चुनाव के दौरान, उन्हें विभिन्न क्षेत्रों से आए भारतीयों की शारीरिक बनावट पर टिप्पणी के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था, जिसके कारण उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था। वहीं अब पित्रोदा ने अवैध प्रवासियों पर नई टिप्पणी कर प्रवासियों के प्रति भारत की नीतियों और दृष्टिकोण पर बहस को फिर से हवा दे दी है।












Click it and Unblock the Notifications