Who is Swati Singh: कौन हैं स्वाति सिंह? केजरीवाल की हार और प्रवेश वर्मा की लकी चार्म, जानें कितनी अमीर?

Who is Swati Singh : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने नई दिल्ली सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) के अरविंद केजरीवाल को हराकर बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत के पीछे 'स्वाति सिंह वर्मा' का अहम योगदान रहा। उन्होंने चुनावी अभियान में अटूट समर्थन दिया, सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लिया और मतदाताओं से मजबूत संपर्क स्थापित किया।

प्रवेश वर्मा की जीत के बाद, उनकी पत्नी, बेटियां और उनकी कुल संपत्ति को लेकर लोगों में काफी दिलचस्पी बढ़ गई है। आइए जानते कौन हैं 'स्वाति सिंह वर्मा'? कितनी संपत्ति की मालिकन? कैसे खोले प्रवेश के जीत के रास्ते और कैसे केजरीवाल को धूल चटाई? आइए जानते हैं...

Swati Singh Verma Profile

Who is Swati Singh Verma: स्वाति सिंह कौन हैं?

  • स्वाति सिंह एक राजनीतिक परिवार से आती हैं।
  • पिता: पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा
  • पति: भाजपा नेता प्रवेश वर्मा (दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे)
  • बच्चे: तीन - त्रिशा, सानिधि और शिवेन
  • शिक्षा: सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन ट्रेड, पुणे से MBA (2002)

Parvesh Verma Victory Mastermind Swati Singh: चुनाव प्रचार में कैसे निभाई अहम भूमिका?

  • सामुदायिक जुड़ाव: स्वाति सिंह ने महिलाओं और परिवारों से गहरा संपर्क बनाया।
  • भाजपा के विकास मॉडल को प्रचारित किया: उन्होंने BJP की विकास नीतियों को जनता तक पहुंचाया।
  • परिवारिक समर्थन: उनकी मौजूदगी से प्रवेश वर्मा की छवि एक मजबूत, पारिवारिक और जिम्मेदार नेता के रूप में बनी।
  • आम लोगों से कनेक्ट: उन्होंने स्थानीय महिलाओं और समुदायों से सीधे संवाद किया, जिससे BJP को ज्यादा समर्थन मिला।
Who is Swati Singh

स्वाति सिंह ने जीत पर क्या कहा?

चुनाव के बाद, स्वाति सिंह ने जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और भाजपा के नेतृत्व के प्रति समर्थन का प्रमाण है। दिल्ली बदलाव चाहती थी, और लोगों ने विकास को चुना।"

कैसे बनीं प्रवेश वर्मा की जीत की वजह?

  • महिला मतदाताओं को जोड़ा: स्वाति सिंह की भागीदारी ने BJP के लिए महिला वोटरों को मजबूत किया।
  • संघर्षशील छवि बनाई: एक सामान्य गृहिणी और शिक्षित महिला की छवि ने जनता से जुड़ाव बढ़ाया।
  • BJP की योजनाओं का प्रचार: उन्होंने भाजपा के वादों को विश्वसनीय तरीके से लोगों तक पहुंचाया।

Who is Parvesh Verma Daughters: बेटियां कौन हैं और क्या करती हैं?

प्रवेश वर्मा और स्वाति वर्मा के तीन बच्चे हैं -

  • बेटा: शिवेन सिंह (Shiven Singh)
  • बेटियां: सानिधि वर्मा (Sanidhi Verma) और त्रिशा वर्मा (Trisha Verma)
  • क्या बोली बेटियां : सानिधि और त्रिशा ने अपने पिता की नई दिल्ली सीट पर जीत के बाद जनता को धन्यवाद दिया और कहा कि दिल्ली के लोग समझ गए कि कौन उनके साथ छल कर रहा था, इस बार जनता ने सच को जिताया।

Parvesh Verma Networth: कितनी है प्रवेश वर्मा की संपत्ति?

  • चुनावी हलफनामे (2025) के अनुसार:
  • कुल संपत्ति: ₹115 करोड़+
  • चल संपत्ति: ₹17.53 करोड़ (स्वाति वर्मा के नाम)
  • अचल संपत्ति: ₹11.25 करोड़ (प्रवेश वर्मा के नाम)
  • Swati Singh Verma: स्वाति वर्मा की अचल संपत्ति: ₹6.91 करोड़

अन्य संपत्तियां:

सोना:

  • प्रवेश वर्मा - 200 ग्राम
  • स्वाति वर्मा - 1.11 किलोग्राम
  • बेटियां - 300 ग्राम
  • बेटा - 150 ग्राम
  • कुल कीमत: ₹72 लाख

गाड़ियां:

  • टोयोटा फॉर्च्यूनर
  • टोयोटा इनोवा
  • महिंद्रा XUV
  • कुल कीमत: ₹56 लाख+

बैंक बैलेंस: ₹2.2 लाख नकद

क्या हैं प्रवेश वर्मा की देनदारियां?
कुल देनदारियां: ₹74 करोड़+

Parvesh Verma Criminal Record: क्या कोई आपराधिक मामला है?

  • क्रिमिनल केस: 1 मामला दर्ज

Who is Swati Singh

Parvesh Verma Political Carer: प्रवेश वर्मा का राजनीतिक सफर

  • 1977 में जन्मे प्रवेश वर्मा का राजनीतिक करियर उनके पिता साहिब सिंह वर्मा (दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री) से प्रभावित रहा है।
  • उन्होंने DPS, आरके पुरम और किरोड़ीमल कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई की।
  • बाद में फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से MBA किया।

क्या है चुनावी इतिहास?

  • 2013: महरौली से कांग्रेस नेता योगानंद शास्त्री को हराकर विधानसभा चुनाव जीता।
  • 2014: पश्चिमी दिल्ली से लोकसभा चुनाव जीता।
  • 2019: कांग्रेस के महाबल मिश्रा को 5.78 लाख वोटों के रिकॉर्ड अंतर से हराया।
  • 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट से विजयी।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+