कौन हैं Sambhavna Seth?, आइटम सॉन्ग्स से मिली थी अलग पहचान, अब रखा राजनीति में कदम

sambhavna seth joins aap: दिल्ली में AAP कार्यालय में एक्ट्रेस संभावना सेठ ने आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली। आइए जानते हैं संभावना सेठ के बारे में।

sambhavna seth joins aap

Sambhavna Seth Joins AAP: भोजपुरी एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम एक्ट्रेस संभावना सेठ (Sambhavna Seth) ने अपने कदम अब राजनीति में रख दिए हैं। शुक्रवार 20 जनवरी को संभावना सेठ ने आम आदमी पार्टी (AAP) जॉइन कर ली। दिल्ली में AAP मुख्यालय पर संभावना सेठ को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई और उनका पार्टी में स्वागत किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह व राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक भी मौजूद रहे। तो वहीं, आम आदमी पार्टी का हिस्सा बनकर संभावना बेहद खुश नजर आई। संभावना सेठ ने कहा, 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं कभी डांस से अलग राजनीति में आऊंगी।' आइए जानते है कौन हैं संभावना सेठ।

कौन हैं Sambhavna Seth?

कौन हैं Sambhavna Seth?

राजनीति में कदम रखने के बाद एक्ट्रेस संभावना सेठ (Sambhavna Seth) एक बार फिर से चर्चाओं में आ गई हैं। भोजपुरी अभिनेत्री संभावना सेठ कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं और बिग बॉस में भी नजर आ चुकी है। लेकिन संभावना सेठ अपने आइटम सॉन्ग के लिए काफी मशहूर हैं। साल 1997 में संभावना सेठ ने बतौर डांसर अपने करियर की शुरुआत की थी और इंडस्ट्री में कदम रखा था।

संभावना सेठ को आइटम सॉन्ग्स से मिली पहचान

संभावना सेठ को आइटम सॉन्ग्स से मिली पहचान

रिपोर्ट्स के मुताबिक, संभावना सेठ ने कई आइटम सॉन्ग्स किए, जिनसे उसके करियर को एक अलग पहचान मिली। मुंबई शिफ्ट होने से पहले भी संभावना डांस के प्रति अपना पैशन अक्सर ही फैंस संग शेयर करती थीं। बता दें, स्कूल-कॉलेज में भी संभावना ने डांस में कई प्राइज जीते हैं। 'आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे' गाने में संभावना ने अपनी अदाओं से दर्शकों का दिल जीत लिया था और उन्हें एक अलग पहचान भी मिली थी।

संभावना ने भोजपुरी इंडस्ट्री में भी बनाई अगल पहचान

संभावना ने भोजपुरी इंडस्ट्री में भी बनाई अगल पहचान

टीवी और भोजपुरी इंडस्ट्री में भी संभावना सेठ काफी मशहूर हुईं। इतना ही नहीं, संभावना ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। संभावना सेठ ने अपने फिल्मी करियर में 50 से ज्यादा फिल्मों और भोजपुरी गानों में काम किया है। संभावना सेठ का फिल्मी डेब्यु 'पागलपन' से हुआ था। संभावना सेठ बिग बॉस सीजन 8 का भी हिस्सा रह चुकी हैं और उनकी बुलंद आवाज आज तक लोगों के कानों में गूंजती है।

यूट्यूब चैनल चल रही है संभावना सेठ

यूट्यूब चैनल चल रही है संभावना सेठ

मूलत: दिल्ली की रहने वाली संभावना सेठ पिछले कुछ समय भोजपुरी फिल्मों से दूर हैं और अपना यूट्यूब चैनल चल रही हैं। अक्सर ही उनकी पर्सनल लाइफ इस चैनल के वीडियोज में देखने को मिल जाती है। संभावना ने साल 2016 में बॉयफ्रेंड अविनाश द्विवेदी संग शादी की थी। वह और उनके पति अनिवनाश साथ में व्लॉग शेयर करते रहते हैं। संभावना पिछले कुछ समय से छोटे और बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर ही चर्चा में रहती हैं।

पापा का सपना था, देश के लिए मैं कुछ करूं: संभावना सेठ

पापा का सपना था, देश के लिए मैं कुछ करूं: संभावना सेठ

संभावना सेठ ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से आम आदमी पार्टी जॉइन करते हुए कुछ तस्वीरें पोस्ट की है। साथ ही लिखा है कि, 'पापा का हमेशा से सपना था कि मैं देश के लिए कुछ करूं, बस सही रास्ते की तलाश थी, जो आज आम आदमी पार्टी के रूप में मेरे सामने आया।' इतना ही नहीं, उन्होंने कहा, 'मैं कभी डांस से अलग राजनीति में आऊंगी। ये मेरे नेचर में था लेकिन सोचा नहीं था। मैं कुछ अच्छा करना चाह रही हूं। मैं अपने यूट्यूब व्लॉग के जरिए भी लोगों से कनेक्ट और मदद करने की कोशिश करती हूं। चाहे डिप्रेशन की बात हो या कोविड के दौरान की परेशानी।'

Recommended Video

    Sambhavna Seth Joined AAP: एक्ट्रेस संभावना सेठ बनीं नेता, कैसे रहे हैं जलवे ? | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+