बटर चिकन-दाल मखनी की रेसिपी किसने ईजाद की, अब दिल्ली हाईकोर्ट तय करेगा कौन है असली मालिक?

Butter Chicken Row: वर्ल्ड फेमस बटर चिकन और दाल मखनी का हर कोई दिवाना है। पूरी दुनिया में बटर चिकन और दाल मखनी के कई वर्जन देखने को मिल जाएंगे। लेकिन बहुत ही कम लोगों ने असली बटर चिकन का स्वाद चखा है।

बटर चिकन और दाल मखनी का आविष्कार किसने किया? यानी सबसे पहले ये डिश किसने बनाई थी? इसे लेकर मामला अब कोर्ट पहुंच गया है। इन डिश को लेकर दावा करने रेस्टोरेंट मोती महल और दरियागंज रेस्तरां ने अपना-अपनी दावा ठोंका है।

Who invented recipe of Butter Chicken Dal Makhani Now Delhi High Court will decide who is the owner

दिल्ली के मोती महल रेस्टोरेंट (रूपा गुजराल) और दरियागंज रेस्टोरेंट (दरियागंज हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड) बीते दो साल से इन दोनों डिश पर अपना-अपना दावा करते आए हैं। बार और बेंच के अनुसार, कानूनी लड़ाई तब शुरू हुई जब मोती महल के मालिकों ने 'बटर चिकन और दाल मखनी के आविष्कारक' टैगलाइन का उपयोग करने के लिए दरियागंज रेस्तरां के मालिकों के खिलाफ मुकदमा दायर किया था।

मोती महल का दावा है कि दरियागंज रेस्टोरेंट लोगों को गलत जानकारी दे रहा है कि दरियागंज रेस्टॉरेंट और मोती महल के बीच कोई संबंध है, क्योंकि मोती महल की पहली ब्रांच दिल्ली के दरियागंज इलाके में खुली थी। बार और बेंच की रिपोर्ट में कहा गया है कि पहली सुनवाई 16 जनवरी को न्यायमूर्ति संजीव नरूला की अध्यक्षता में हुई थी। उन्होंने समन जारी किया और एक महीने के भीतर दरियागंज से लिखित जवाब देने का अनुरोध किया। अगली सुनवाई 29 मई को होगी।

दरियागंज रेस्टोरेंट के मालिकों का दावा है कि उनके पूर्वज स्वर्गीय कुंदन लाल जग्गी ने इन व्यंजनों की रेसिपी खोजी थी। वहीं मोती महल के मालिकों का दावा है कि उनके पूर्वज स्वर्गीय कुंडल लाल गुजराल ये रिसिपी बनाई थी।

मोती महल का दावा है कि कुंदन लाल गुजराल ने ही पहली बार तंदूरी चिकिन बनाया था और बाद में बटर चिकन और दाल मखनी बनाई। भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के बाद वे इन डिश को भारत लेकर आए थे। पुराने समय में जो चिकिन बिक नहीं पाता था, उसे रेफ्रीजेरेटर में नहीं रखा जा सकता था।

गुजराल को पके हुए चिकिन के ड्राई होने की चिंता होने लगी। इसलिए उन्होंने तब टमाटर, बटर, क्रीम और मसालों को मिलाकर ग्रेवी बनाई थी। इसी की तर्ज पर गुजराल ने दाल मखनी बनाई। उन्होंने काली दाल के साथ यही रेसिपी अपनाई और इससे दाल मखनी बनी। 29 मई को कोर्ट की सुनवाई में इस पर फैसला किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+