'3 महीने पहले हुआ ब्रेकअप, ऑनलाइन खरीदा तेजाब', दिल्ली की 17 साल की लड़की पर एसिड अटैक की क्या वजह थी?
दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में एक 17 वर्षीय लड़की पर कथित रूप से तेजाब फेंकने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों में से एक का पीड़िता के साथ संबंध था।

Acid Attack Delhi: दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में एक 17 वर्षीय लड़की पर कथित रूप से हुए एसिड अटैक ने एक बार फिर से दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दिल्ली पुलिस ने 17 वर्षीय लड़की पर कथित रूप से तेजाब फेंकने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया और जांच के दौरान पाया कि आरोपियों में से एक का पीड़िता के साथ रिश्ते में था। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी सचिन अरोड़ा 17 वर्षीय पीड़िता को जानता था और हाल ही में उनका ब्रेक-अप हुआ था। लड़की के उससे रिश्ता टूटने के बाद उसने उसे मारने की योजना बनाई और एक ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म से आरोपी ने एसिड खरीदा था।

3 महीने पहले हुआ था ब्रेकअप
पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी सचिन अरोड़ा पीड़िता को पहले से जानता था। दोनों का एक-दूसरे के साथ रिश्ता भी था। ब्रेकअप होने के बाद ही आरोपी ने लड़की पर एसिड अटैक के बारे में प्लानिंग की थी। पुलिस के मुताबिक, तीन महीने पहले दोनों का ब्रेकअप हुआ था। ये बात आरोपी को बर्दाश्त नहीं हो रही थी।

ब्रेकअप के बाद लड़की ने बात कर दिया था बंद
दिल्ली पुलिस के मुताबिक तीन महीने पहले लड़की से ब्रेकअप होने के बाद पीड़िता ने उससे बात करना बिल्कुल बंद कर दिया था। पुलिस के मुताबिक, तीन महीने पहले लड़की से संबंध टूटने के बाद सचिन ने हमले की योजना बनाई थी। पुलिस ने बताया कि ब्रेकअप के बाद लड़की ने उससे बात करना बंद कर दिया था।

फ्लिपकार्ट से खरीदा था एसिड
पुलिस ने कहा कि सचिन ने तेजाब ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट से खरीदा था। दिल्ली विशेष पुलिस आयुक्त सागर प्रीत हुड्डा ने कहा कि पुलिस हमले में इस्तेमाल किए गए एसिड की मात्रा का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

बाइक सवार 2 लोगों ने फेंका था एसिड
दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में बुधवार 14 दिसंबर सुबह बाइक सवार दो लोगों ने लड़की पर तेजाब फेंका था। बुधवार सुबह करीब नौ बजे पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) पर कॉल आने के बाद घटना की जानकारी पुलिस को मिली। लड़की फिलहाल अस्पताल में एडमिट है और उसका इलाज चल रहा है। सचिन अरोड़ा के अलावा दो अन्य आरोपियों की पहचान हर्षित और वीरेंद्र के रूप में हुई है। सचिन उस बाइक पर पीछे बैठा था, जिसे हर्षित चला रहा था।












Click it and Unblock the Notifications