महिला दिवस 'राष्ट्रीय विज्ञान दिवस', AI और स्पेस साइंस 'मन की बात' कार्यक्रम में क्या-क्या बोले PM मोदी?
Mann Ki Baat PM Modi: पीएम नरेंद्र मोदी ने 23 फरवरी को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 119वें एपिसोड के जरिए देश को संबोधित किया। वो हर महीने ऑल इंडिया रेडियो पर राष्ट्र को संबोधित करते हैं। इसकी शुरुआत आधिकारिक तौर पर 3 अक्टूबर 2014 को विजयादशमी के अवसर पर हुआ था। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री की आवाज़ और विचारों को भारत के आम लोगों तक पहुँचाना है।
भारत में कई ऐसे जगह है जहां टेलीविज़न कनेक्शन उपलब्ध नहीं है। ग्रामीण इलाकों और कम विकसित क्षेत्रों में इसके माध्यम से पहुंचा जा सकता है। मन की बात मासिक रेडियो कार्यक्रम है, जिसमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर महीने के आखिरी रविवार को देश के नागरिकों को संबोधित करते हैं। आज के मन की बात में पीएम नरेंद्र मोदी ने बहुत सारे ऐसे मुद्दे पर चर्चा किए जिसको जानना आपके लिए बेहद आवश्यक है।

पीएम ने की इसरो की 100वीं लॉन्चिंग का किया जिक्र
पीएम नरेंद्र मोदी ने मन की बात की शुरुआत करते हुए कहा क्रिकेट की भाषा में शतक एक प्रचलित शब्द है, लेकिन आज के मन की बात में हम क्रिकेट नहीं बल्कि इसरो की 100वीं लॉन्चिंग की बात करेंगे। उन्होंने कहा पिछले महीने देश इसरो के 100वीं लॉन्चिंग का साक्षी बना। ये केवल एक नंबर नहीं बल्कि इससे स्पेस साइंस में नई ऊंचाइयों को छूने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसरो अब तक 460 सेटेलाइट्स को लॉन्च कर चुका है, जिनमें कई अन्य देशों के सेटेलाइट भी शामिल हैं। इससे हमारे संकल्प का भी पता चलता है। इसकी शुरुआत बहुत ही समान्य तरीके से हुई थी इसमे कदम-कदम पर चुनौतियां थी लेकिन हमारे वैज्ञानिक विजय प्राप्त करते हुए आगे बढ़ते गए।
8 मार्च नारी शक्ति को नमन करने का विशेष अवसर
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि अगले महीने 8 मार्च को महिला दिवस है। यह हमारी नारी शक्ति को नमन करने का विशेष अवसर होता है। एक संस्कृत के श्लोक का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा सभी विद्यायें देवी के ही विभिन्न स्वरुपों की अभिव्यक्ति है और जगत की सारी नारी शक्ति में भी उनका ही प्रतिरुप है। हमारी संस्कृति में बेटियों का सम्मान सर्वोपरी रहा है। देश की मातृशक्ति ने स्वतंत्रता संग्राम और संविधान के निर्माण में भी बड़ी भूमिका निभाई है। उन्होंने संविधान सभा की सदस्य हंसा मेहता का जिक्र करते हुए उनके योगदान को याद किया। जब उन्होंने संविधान सभा में हमारा राष्ट्रीय ध्वज प्रस्तुत किया था। पीएम ने कहा इस बार 8 मार्च को जिन महिलाओं ने अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई है वो अपनी उपलब्धियों को देश के साथ साझा करेंगी। प्लेटफार्म मेरा होगा लेकिन उनकी चुनौतियों की बात होगी।
AI क्षेत्र में भारती की प्रगती की दुनिया ने सराहना की
पीएम ने भारत की प्रगती में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का जिक्र किया। उन्होंने कहा स्पेस और साइंस की तरह एक और क्षेत्र है जिसमे भारत तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। ये क्षेत्र है AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस। स्पेस सेक्टर हो या AI, दोनों में भारत के युवा तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। पेरिस के दौरे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा मैं AI के सम्मेलन में भाग लेने के लिए गया था वहां दुनिया ने इस सेक्टर में भारत की प्रगती की खुब सराहना की।
'राष्ट्रीय विज्ञान दिवस' पर एक दिन वैज्ञानिक के रूप में बिताएं
पीएम ने कहा हम आने वाले कुछ ही दिनों में 'राष्ट्रीय विज्ञान दिवस' मनाने जा रहे हैं। हमारे बच्चों और युवाओं का साइंस में इंटरेस्ट और जूनून होना बहुत जरुरी है। उन्होंने कहा कि इसे लेकर मेरे पास एक विचार है, जिसे आप 'एक दिन वैज्ञानिक के रूप में' रह सकते हैं, यानि, आप अपना एक दिन एक वैज्ञानिक के रूप में, बिताकर देखें। आप अपनी सुविधा के अनुसार, अपनी मर्जी के अनुसार, कोई भी दिन चुन सकते हैं। उस दिन आप किसी रिसर्च लैब या फिर स्पेस सेंटर जैसी जगहों पर जरुर जाए। इससे साइंस को लेकर आपकी जिज्ञासा और बढ़ेगी।
-
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
Silver Rate Today: जंग के बीच धड़ाम हुआ रेट, ₹15,000 सस्ती चांदी! आपके शहर में क्या है 10 ग्राम सिल्वर का भाव? -
Rajasthan Diwas 2026: 30 मार्च की जगह 19 को क्यों मनाया जा रहा राजस्थान दिवस? चौंका देगा तारीख बदलने का कारण!












Click it and Unblock the Notifications