दिल्ली और दक्षिण भारत पर इंद्रदेवता मेहरबान, आंधी-पानी का अलर्ट जारी, Weather Updates

नई दिल्ली, 16 अप्रैल। देश के कई राज्यों में मौसम में उलट-फेर जारी है, कहीं गर्मी तो कहीं बारिश से लोग तंग हैं, भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में बारिश होने की आशंका है और इस कारण उसने चेतावनी जारी की है। विभाग के मुताबिक आज दिल्ली-एनसीआर में बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका है। उसने कहा है कि 16-17 अप्रैल को राजधानी में आंधी-पानी के आसार दिख रहे हैं और इस दौरान तापमान में कमी आएगी तो वहीं दिल्ली की बारिश का असर आस-पास के राज्यों में भी पड़ेगा और वहां भी बारिश हो सकती है।

Recommended Video

    Weather Updates: Monsoon को लेकर मौसम विभाग का अनुमान, इन महीनों में अच्छी बारिश | वनइंडिया हिंदी
    दिल्ली-NCR में आंधी-पानी की आशंका

    दिल्ली-NCR में आंधी-पानी की आशंका

    केवल दिल्ली ही नहीं इंद्रदेवता दक्षिण भारत पर भी मेहरबान हैं, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भी आज से लेकर अगले दो दिनों तक बारिश के आसार बने हुए हैं। विभाग ने यहां भी अलर्ट जारी किया हुआ है। उसने कहा है कि आने वाले दिनों में यहां तेज हवाओं और ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है।

    बेंगलुरु में पिछले दो दिनों से बारिश हो रही है

    बेंगलुरु में पिछले दो दिनों से बारिश हो रही है

    गौरतलब है कि कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में पिछले दो दिनों से बारिश हो रही है, जिसके कारण यहां के तापमान में काफी गिरावट आई है, आज भी यहां बादल छाए हुए हैं। तो वहीं अगले 24 घंटों के दौरान असम, त्रिपुरा, सिक्किम, मेघालय और मिजोरम में बरसात की पूरी संभावना है।

    'हीटवेव' का अलर्ट

    'हीटवेव' का अलर्ट

    जबकि बिहार, राजस्थान, गुजरात और एमपी में धूल भरी आंधी चल सकती है, पटना, बक्सर, बांका ,बेगूसराय ,भागलपुर ,भोजपुर में 'हीटवेव' का अलर्ट जारी किया हुआ है। राजस्थान, ओडिशा, बंगाल, यूपी-एमपी और केरल में गर्मी चरम स्तर पर है । आने वाले दिनों में भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। जबकि हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में मौसम बिगड़ने का आसार है, यहां बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

    इस साल मानसून सामान्य रहेगा

    इस साल मानसून सामान्य रहेगा

    स्काईमेट ने कहा है कि इस बार मानसून सीजन काफी अच्छा रहेगा। जून से ही बारिश का दौर शुरू होगा, जो कि सितंबर तक चलेगा। ये लगातार तीसरा साल होगा, जब मानसून सामान्य होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+