Delhi Rains: दिल्ली में जमकर बरसे बदरा, भीगे मौसम ने दी उमस से राहत, जानिए आज पूरे दिन कैसा रहेगा मौसम?
Delhi Rains UPDATES: सोमवार सुबह दिल्ली में जमकर बादल बरसे हैं, बारिश होने की वजह से लोगों को उमस से फौरी तौर पर राहत मिली है। भारतीय मौसम विभाग ने पहले से ही दिल्ली में आज बरसात की आशंका को व्यक्त किया था।
हालांकि बारिश के कारण लोगों को आज सुबह ऑफिस पहुंचने में जरूर देर हुई लेकिन इसके बावजूद दिल्लीवासियों के चेहरे पर हल्की मुस्कान देखी गई जो कि गर्मी की वजह से कहीं खोई हुई थी।

आईएमडी के मुताबिक आज पूरे दिन दिल्ली-एनसीआर में रूक-रूक कर हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी और ये रवैया अगले दो-तीन दिन चालू ही रहेगा और लोगों को उमस और चिपचिपी गर्मी से छुटकारा मिलेगा।
Recommended Video
यही हाल नोएडा और गाजियाबाद का भी रहेगा। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के ही आसपास रहेगा। फिलहाल बारिश की वजह से यहां के प्रदूषण में भी कमी आई है और हवा साफ हुई है ।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 111 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 105 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 1 11 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 100 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -112 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली -105 AQI
यह भी जानिए
- 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
- 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
- 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
- 201 से 300 के बीच 'खराब',
- 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
- 401 से 500 के बीच 'गंभीर'
तो वहीं अ्गले 24 घंटो के अंदर मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में भारी बारिश की आशंका को व्यक्त किया है। कर्नाटक, केरल, कोंकण -गोवा में रेड अलर्ट जारी है।
महाराष्ट्र में आज भी भारी बरसात हो सकती है
तो वहीं महाराष्ट्र में आज भी भारी बरसात हो सकती है जिसके लिए यहां के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी है, जिसमें कि मुंबई भी शामिल है तो वहीं बंगाल, सिक्किमस अरुणाचल प्रदेश,असम, मेघालय, गुजरात में ऑरेंज अलर्ट और हिमाचल, जम्मू ओर उत्तराखंड में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications