होली पर दिल्ली में नहीं बरसेंगे बादल लेकिन यहां होगी घनघोर वर्षा, Weather Updates
नई दिल्ली। पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के बाद देश में कई जगहों पर आंधी-पानी की आशंका हैं लेकिन दिल्ली में गर्मी पड़ने के आसार हैं। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक देश के दिल पर सूर्य देवता खासे मेहमान हैं और इस वजह से आज से लेकर अगले चार दिनों तक दिल्ली में बारिश के आसार नहीं है उल्टा दिल्ली अब गर्म होने वाली है। आईएमडी के मुताबिक दिल्ली में तापमान 35-36 डिग्री के आस-पास जा सकता है तो वहीं पश्चिम बंगाल, पूर्वी असम, अरुणाचल प्रदेश, लक्षद्वीप, केरल और अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कुछ स्थानों पर अगले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश के आसार बने हुए हैं।

उत्तराखंड में बारिश होने की पूरी संभावना
जबकि 29-30 मार्च को लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आंधी-तूफान की आशंका बनी हुई है। फिलहाल विभाग का कहना है कि मौसम में ये उतार-चढ़ाव अप्रैल के पहले हफ्ते में भी देखने को मिलेंगे, हालांकि इसके बाद पारा चढ़ेगा और एकदम से गर्मी बढ़ेगी। आईएमडी के हिसाब से पूर्वोत्तर में बादल गरज सकते हैं। तो वहीं घाटी में मौसम बिगड़ सकता है, जबकि उत्तराखंड में बारिश होने की पूरी संभावना है।

तमिलनाडु में हल्की बारिश के आसार
जबकि स्काईमेट के मुताबिक इस वक्त देश में एक चक्रवाती संचलन सक्रिय है, जिसका असर कश्मीर और उससे सटे राज्यों पर हो रहा है और इस कारण भारत के कई राज्यों में मेघों के बरसने के आसार बने हुए हैं। विभाग ने कहा है कि दिल्ली, हिमाचल, कश्मीर, उत्तराखंड, एमपी, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु में भी हल्की बारिश के आसार हैं।

अगले 5 दिन दिल्ली का ये रहेगा तापमान
- सोमवार-29 मार्च-39 डिग्री
- मंगलवार-31 मार्च-37 डिग्री
- बुधवार-01 अप्रैल-37 डिग्री
- गुरुवार-02 अप्रैल-36 डिग्री
- शुक्रवार-02 अप्रैल-35 डिग्री

'हीटवेव' किसे कहते हैं
आपको बता दें कि आमतौर पर भारत में मार्च और जून के बीच 'हीटवेव' होती है। जब किसी स्थान के लिए अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाता है और दिन का तापमान सामान्य अधिकतम तापमान से 4 से 5 डिग्री अधिक होता है, तो मौसम विभाग इसे 'हीटवेव' घोषित कर देता है। जब अधिकतम तापमान 45 डिग्री को पार कर जाता है या सामान्य से 6 डिग्री से अधिक होता है तो इसे 'गंभीर हीटवेव' कहते हैं।
-
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
Delhi Power Cut: दिल्ली में दोहरा संकट! LPG की किल्लत के बीच राजधानी के इन इलाकों में गुल रहेगी बिजल -
OI Exclusive: कश्मीर में ईरान के लिए जुटाए पैसों का भारत के खिलाफ होगा इस्तेमाल? आतंकी लगा रहे सेंध! -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता?












Click it and Unblock the Notifications