Weather Updates: दिल्ली समेत कई राज्यों में पड़ेगी चुभने वाली गर्मी, जानिए IMD ने क्या कहा?
नई दिल्ली, 24 अप्रैल। पूरे उत्तर भारत में गर्मी का तांडव जारी है। भारतीय मौसम विभाग का ताजा अपडेट कहता है कि चुभने वाली गर्मी से अभी लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है। पश्चिमी विक्षोभ के कम होने के कारण अब दिल्ली समेत कई राज्यों में पारा और तेजी से बढ़ेगा और लोगों को परेशानी होगी। आईएमडी के मुताबिक राजधानी में आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है तो वहीं अनुमान ये भी है कि अप्रैल के अंतिम दिनों में दिल्ली में पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक भी जा सकता है।
Recommended Video

कई इलाकों में पारा चालीस पार चल रहा है
केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि बिहार, एमपी, तेलंगाना, पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, मराठवाड़ा और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, झारखंड के अलग-अलग इलाकों, छत्तीसगढ़ और राजस्थान, हरियाणा-दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश में के कई इलाकों में पारा चालीस पार चल रहा है और आने वाले दिनों में पारा और चढ़ेगा।

सोमवार से कहीं-कहीं लू भी चल सकती है
मौसम विभाग के मुताबिक 27 अप्रैल तक उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और राजस्थान लू की चपेट में आने वाले हैं। अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर में जहां बारिश होगी, वहीं गुजरात में लू का प्रकोप रहेगा। इसके उलट विदर्भ और पश्चिम बंगाल में आंधी-तूफान के हालात बने रहेंगे। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला अभी बना रहेगा। सोमवार से कहीं-कहीं लू भी चल सकती है।

हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है
तो वहीं पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत ,हिमाचल, उत्तराखंड, केरल, कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। तो वहीं अगले 24 घंटों के दौरान गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड में लू की रफ़्तार बढ़ सकती है, जबकि असम-त्रिपुरा और मेघालय में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI की स्थिति
- पूसा, दिल्ली-284 AQI खराब
- पंजाबी बाग-252 AQI खराब
- शादीपुर- 281 AQI खराब
- दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी-289 AQI खराब
- अशोक विहार -291 AQI खराब
- एनएसआईटी द्वारका- 297 QI खराब
- लोधी रोड- 282 AQI खराब
मानसून 2022 सामान्य से अच्छा ही रहने वाला
वैसे आपको बता दें कि मौसम विशेषज्ञोंका मानना है कि इस बार मानसून 2022 सामान्य से अच्छा ही रहने वाला है। कुल मिलाकर इस बार सामान्य से अधिक वर्षा होने का अनुमान है।












Click it and Unblock the Notifications