Aaj Ka Mausam: दिल्ली में छाई धुंध, लुढ़का पारा, आज बारिश होने के आसार, जानिए मौसम अपडेट
Mausam ki Jankari Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में अब सर्दी ने अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है, आज सुबह यहां पर घना कोहरा देखा गया है, धुंध की कालिमा सुबह 7 बजे तक छाई हुई थी, फिलहाल इस वक्त मौसम थोड़ा साफ हुआ है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज दिल्ली में बरसात होने के आसार हैं और इसलिए उसने वहां पर अलर्ट जारी कर दिया है।

आईएमडी ने कहा है कि पहा़ड़ों पर आज भारी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं, जिसका असर मैदानी इलाकों पर पड़ेगा और सर्दी बढ़ेगी और इसी कारण दिल्ली समेत कई राज्यों में आज हल्की बरसात की उम्मीद है।
घना कोहरा और शीत लहर
आने वाले दिनों में यहां पर घना कोहरा और शीत लहर देखने को मिलेगी। आज यहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है दिल्ली-एनसीआर में आज भी हवा जहरीली बनी हुई है, आज भी AQI 300 से पार है, जो कि गंभीर श्रेणी में आता है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 319 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 312 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 317 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 325 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -321 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 322 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली -317 AQI
यह भी जानिए
- 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
- 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
- 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
- 201 से 300 के बीच 'खराब',
- 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
- 401 से 500 के बीच 'गंभीर'
जहां उत्तर भारत का ये हाल है, वहीं दूसरी ओऱ आज भी दक्षिण में बरसात हो सकती है। तमिलनाडु में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी है तो वहीं कर्नाटक, लक्षद्वीप, रायलसीमा और नागालैंड में भी हल्ली बारिश हो सकती है।
इंद्र देवता की चपेट में सिक्किम, असम और मेघालय
बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय भी इंद्र देवता की चपेट में रहेंगे, जबकि पंजाब-हरियाणा, यूपी-बिहार-झारखंड, एमपी में मौसम आज भी शुष्क है और यहां पर पारा गिरने की उम्मीद है। हिमाचल-उत्तराखंड और कश्मीर में आज बर्फबारी होने की आशंका है जिसके लिए अलर्ट जारी है।












Click it and Unblock the Notifications