Weather Update: उत्तर भारत में फिर लौट आई भीषण गर्मी, जानें दिल्ली, यूपी और राजस्थान में कब होगी बारिश?
Weather Update Today: उत्तर और पश्चिम भारत में गर्मी ने एक बार फिर से कहर बरपाना शुरू कर दिया है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य भारत के कई इलाकों में अगले 5 दिनों तक लू और गर्मी का तांडव जारी रहेगा। तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
दिल्ली में इस वक्त गर्म हवाओं का असर तेज है, और अगले कुछ दिनों तक राहत की उम्मीद नहीं है। हालांकि, 16 अप्रैल से एक पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की संभावना है, जिससे 18-19 अप्रैल के बीच दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। यानी अगर आप दिल्ली में बारिश का इंतजार कर रहे हैं, तो 18-19 अप्रैल की तारीखों को नोट कर लीजिए।

Delhi Weather Update: दिल्ली में कब होगी बारिश?
दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। हालांकि, 16 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का अनुमान है, जिसकी वजह से 18-19 अप्रैल के आसपास दिल्ली और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में तेज हवाओं और गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
Rajasthan Weather News: राजस्थान में हीटवेव का कहर
राजस्थान के जैसलमेर और बाड़मेर जैसे सीमावर्ती इलाकों में दिन के साथ रातें भी झुलसाने लगी हैं। पिछले 24 घंटे में बाड़मेर का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा है। 15-17 अप्रैल तक तापमान 45-46 डिग्री तक जा सकता है। मौसम विभाग ने हीटवेव को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।
UP Weather Update: यूपी और मध्य भारत का हाल
यूपी के ज्यादातर हिस्सों में फिलहाल गर्म और शुष्क मौसम बना रहेगा। हालांकि, 18 अप्रैल के बाद मौसम थोड़ा बदल सकता है और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
मध्य भारत, खासकर मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के मैदानी इलाकों में भी बिजली चमकने, तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
Kashmir, Uttarkhand Weather: कश्मीर से उत्तराखंड तक ओलावृष्टि की चेतावनी
18-19 अप्रैल को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ का असर सबसे ज्यादा रहेगा। इस दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ओलावृष्टि और भारी बारिश हो सकती है।
19 अप्रैल से कुछ राहत मिलेगी
अभी तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है लेकिन 19 और 20 अप्रैल के बाद उत्तर भारत के कई इलाकों में तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट हो सकती है, जिससे थोड़ी राहत मिल सकती है।
दक्षिण भारत में हल्की बारिश के आसार
तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक जैसे राज्यों में अगले 5 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश, गरज और तेज हवाओं की संभावना है।
नॉर्थ-ईस्ट में भारी बारिश का अलर्ट
ओडिशा, बिहार, झारखंड, असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा और नगालैंड में 18 अप्रैल तक भारी बारिश और ओले गिरने की आशंका है।












Click it and Unblock the Notifications