Weather: दिल्ली में मौसम ने ली करवट, बरसे बादल, बारिश ने लोगों को दिलाई गर्मी से राहत
Weather Delhi Rain: दिल्ली में गुरुवार शाम को मौसम सुहाना हो गया। हल्की बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम के करवट लेने से लोगों को आनंद आ गया।

Weather Delhi Rain: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार शाम को मौसम ने करवट ली। मौसम बदलने से शाम में हल्की बारिश हुई। बूंदाबांदी बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। पिछले कुछ दिनों से लोगों को चिलचिलाती धूप से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। गुरुवार शाम को हुई बारिश से लोगों को काफी राहत मिली।
हल्की बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया है। लोगों को इस बारिश ने काफी राहत दी है। ईस्ट, सेंट्रल और साउथ दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई। क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र ने आज दिल्ली, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, दादरी और बुलंदशहर सहित आसपास के क्षेत्रों में गरज और धूल भरी आंधी चलने की भविष्यवाणी की थी।
मौसम विभाग ने ट्वीट कर कहा था कि दिल्ली और एनसीआर के कई स्थानों और आसपास के क्षेत्रों में धूलभरी आंधी आ सकती है। साथ ही शुक्रवार को हल्की बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है। जबकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 38 डिग्री सेल्सियस और 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
Recommended Video

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से एक डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) गुरुवार शाम को खराब (215) श्रेणी में दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें- Weather Update Today: दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में बारिश की आशंका, जानिए IMD का अपडेट












Click it and Unblock the Notifications