Weather Update Today: दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में बारिश की आशंका, जानिए IMD का अपडेट
Aaj Ka Mausam: पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी एक सप्ताह और रहेगा इसलिए अगले सात दिन दिल्ली में लू का प्रकोप नहीं दिखेगा।

Weather Update Today: देश के कई राज्यों में मौसम की उठा-पटक जारी है। कभी गर्मी और कभी बारिश से लोगों को प्रभावित किया हुआ है। हालांकि बारिश होने से लोगों को गर्मी से तो राहत मिली है लेकिन सर्द-गर्म की वजह से सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है और लोग सर्दी-जुकाम और बुखार से पीड़ित हो रहे हैं। फिलहाल एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश केकई राज्यों में जमकर बरसात हो रही है। आज भी दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार हैं, जिससे लोगों को राहत मिली हुई है।
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहेगा
मौसम विभाग का कहना है देश की राजधानी में अगले एक हफ्ते तक ना तो लू चलेगी और ना ही प्रचंड गर्मी पड़ेगी क्योंकि एक हफ्ते तक यहां बारिश होगी और हवाएं चलेंगी, जिससे लोगों को गर्मी से छुटकारा मिलेगा। अनुमान के मुताबिक आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक रह सकता है। फिलहाल राजधानी में बादल छाए हुए हैं,वैसे बारिश की वजह से दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण भी कम होगा।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 167 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 168 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 196 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 156 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली - 169 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 157 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली - 198 AQI
अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहने के आसार हैं।
बारिश और ओलावृष्टि की संभावना
जहां दिल्ली-एनसीआर का ये हाल है, वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है तो वहीं दूसरी ओर यूपी-बिहार, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र में हल्की बारिश होने के आसार हैं। जबकि उत्तराखंड, हिमाचल और लद्दाख में आज भी बारिश और बर्फबारी के आसार नजर आ रहे हैं। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आज भी मौसम गीला रहेगा तो वहीं पूर्वोत्तर के राज्यों में भी आज हल्की से तेज बारिश संभव है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications