दिल्ली-हरियाणा और यूपी के इन इलाकों में कुछ ही देर में हो सकती है बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ने आज फिर बारिश का अलर्ट जारी किया। बताया गया कि, शनिवार दोपहर को दिल्ली, पलवल, होडल, मानेसर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, तिजारा, बुलंदशहर, गुलोठी, सियाना, जट्टारी, खुर्जा, अतरौली, अलीगढ़, सादाबाद आदि जिलों में आंधी के साथ बारिश होगी। अगले 2 घंटे में नोएडा, गाजियाबाद, पिलखुआ, हापुड़ और आसपास के क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
Recommended Video

उप्र में मथुरा और हरियाणा में होडल कस्बे समेत कई स्थानों पर सुबह से ही बूंदें बरस रही हैं। बिजली गरज रही है। नोएडा में भी बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग (IMD) की ओर से बीते रोज कहा गया कि, देश में मानसून की शुरुआती बारिश दक्षिण अंडमान सागर से होती है और उसके बाद मानसूनी हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा में बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ती हैं। अभी आशंका जताई जा रही हैं कि, दक्षिणी-पश्चिमी मानसून 22 मई तक अंडमान के सागर तक पहुंचेगा।

इधर, अरब सागर में उठ रहा चक्रवात
खबर मिली है कि अरब सागर में चक्रवाती तूफान भी प्रकट हो रहा है। मौसम विभाग एवं अन्य एजेंसियों के मुताबिक, "ताऊ ते" नामक चक्रवात 18 मई को गुजरात के तट से टकराएगा। इससे महाराष्ट्र, केरल और कर्नाटक में भी भारी बारिश की आशंका जताई जा रही हैं। कर्नाटक के कई जिलों लगातार बरसात हो रही है।

53 टीमें अलर्ट पर
नेशनल डिजास्टर रेस्पॉन्स फोर्स (NDRF) के महानिदेशक एसएन प्रधान ने बताया कि, उनकी ओर से 53 टीमों को केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात और महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्रों पर तैनात किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications