Weather News Today: दिल्ली में सर्दी का सितम, 3 दिनों का येलो अलर्ट, तमिलनाडु में बारिश की चेतावनी!
Weather News Today: क्या दिल्ली की ठंड और प्रदूषण आपको परेशान कर रहा है? इस समय राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड बढ़ने के साथ-साथ कोहरा और स्मॉग भी लोगों को परेशान कर रहा है। तापमान में गिरावट, कोहरे की चादर और खराब वायु गुणवत्ता ने सर्दियों को और मुश्किल बना दिया है।
Recommended Video
गुरुवार (19 दिसंबर 2024) को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री कम था। नरेला में सबसे कम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा। ठंड बढ़ने के साथ सुबह-सुबह ठिठुरन महसूस हो रही है। साथ ही, ज्यादातर इलाकों में मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहा।

दिल्ली का आज का मौसम (Delhi Today Weather)
मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार (20 दिसंबर )को घना कोहरा और स्मॉग की संभावना जताई गई है। मध्यम स्तर के कोहरे में दृश्यता 200-500 मीटर और घने कोहरे में 50-200 मीटर तक हो सकती है। सफदरजंग में दृश्यता 250 मीटर तक गिर गई, जबकि IGI एयरपोर्ट पर 600 मीटर रही।
शीतलहर और प्रदूषण की दोहरी मार (Delhi Pollution)
उत्तर भारत में ठंड बढ़ने के साथ दिल्ली में प्रदूषण का स्तर भी खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। लगातार तीसरे दिन दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 से ऊपर रहा। गुरुवार को AQI 450 को पार कर गया, जो "खतरनाक" श्रेणी में आता है। स्मॉग और कोहरे के कारण सुबह का वक्त और भी कठिन हो गया है।
आगे का मौसम: बारिश की संभावना (Rain Alert)
दिसंबर के अंत में उत्तर भारत में मौसम बदलने वाला है। 28-29 दिसंबर को हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश हो सकती है। बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट आएगी और आसमान साफ रहेगा। हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि ठंड का प्रचंड असर लंबे समय तक नहीं रहेगा।
पश्चिमी विक्षोभ और ठंड (Winter Alert)
उत्तर भारत में ठंड पश्चिमी विक्षोभ पर निर्भर करती है। इस साल पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता देर से हुई है, जिससे ठंड की शुरुआत में देरी हुई। आने वाले दिनों में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश और ठंड बढ़ने की संभावना है।
दक्षिण भारत में भारी बारिश (South India Heavy Rains Alert )
दक्षिण भारत में बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण अगले कुछ दिनों में तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, और ओडिशा में भारी बारिश हो सकती है। तेज हवाओं और समुद्री हलचल की वजह से मछुआरों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
सर्दी से बचाव के उपाय
ठंड और प्रदूषण से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनें, घर से बाहर निकलते समय मास्क का उपयोग करें, और बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखें। बारिश और कोहरे के कारण यातायात में दिक्कत हो सकती है, इसलिए सावधानी से यात्रा करें।
ये भी पढ़ें- Indore Weather: सर्द हवाओं का सितम, इंदौर में ठंड दिखाएगी असर, आगे ऐसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications