दिल्ली-NCR में 3 दिन घने कोहरे का येलो अलर्ट, UP में ठंड का सितम, महाकुंभ में तीर्थयात्री स्नान को तैयार

Weather News: दिल्ली-एनसीआर में लगातार बारिश और ठंडी हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। उधर, यूपी के अधिकतर जिलों में सर्दी का कहर जारी है। धूप न निकलने से ठंड से लोगों का बुरा हाल है। कोहरे की चादर लिपटी सी नजर आती है। इस बीच, मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में 15 जनवरी तक घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।

Recommended Video

    दिल्ली-NCR में 3 दिन घने कोहरे का येलो अलर्ट

    मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार (13 जनवरी) सुबह राजधानी दिल्ली में घना कोहरा छाया रहेगा। साथ ही बादलों का डेरा रहने की संभावना है। बात दें कि 12 जनवरी रविवार को भी सूरज नहीं निकला, जिससे सर्द हवाओं ने लोगों को कंपकंपा दिया। इस दौरान न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा अधिक रहा। मौसम विभाग ने मंगलवार तक तापमान 6-7 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान जताया है।

    Weather News

    कोहरा और बारिश का असर

    12 जनवरी को हुई हल्की बारिश ने अधिकतम तापमान को और गिरा दिया। अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम था। बीते 24 घंटे में 2.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

    दिल्ली की हवा खराब श्रेणी में

    12 जनवरी को दिल्ली की वायु गुणवत्ता "खराब" श्रेणी में रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, शाम चार बजे एक्यूआई 278 दर्ज किया गया। आनंद विहार, अशोक विहार और जहांगीरपुरी जैसे इलाकों में प्रदूषण का स्तर 300 से अधिक रहा।

    कैसा है उत्तर प्रदेश का हाल?

    यूपी के अधिकतर जिलों में सर्दी का कहर जारी है। राजधानी लखनऊ समेत कई शहरों में दिन में धूप निकलने से राहत मिली, लेकिन रात में ठंड का प्रकोप बढ़ गया। मौसम विभाग ने सोमवार से बुधवार तक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

    कहां-कहां रहेगा कोहरा?

    13 जनवरी को देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज और गोंडा समेत 65 जिलों में घने कोहरे का असर रहेगा। इन इलाकों में विजिबिलिटी कम होने और ठंडी हवाओं के कारण सफर करना मुश्किल हो सकता है।

    अगले कुछ दिन का पूर्वानुमान

    14 जनवरी को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा, लेकिन कोहरा छाने की संभावना बनी रहेगी। 15 और 16 जनवरी को हल्की बारिश के साथ ठंड बढ़ने का अनुमान है। इसके बाद मौसम साफ हो सकता है।

    न्यूनतम और अधिकतम तापमान

    • कानपुर: न्यूनतम तापमान 5.4℃
    • फतेहपुर: अधिकतम तापमान 15.2℃
    • लखनऊ: न्यूनतम तापमान 11.7℃, अधिकतम तापमान 21.3℃

    महाकुंभ: घना कोहरा छाया, तीर्थयात्री स्नान के लिए तैयार

    सोमवार (13 जनवरी) के पूर्वानुमान के अनुसार बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन देर रात/सुबह के समय कुछ इलाकों में घना कोहरा (50-200 मीटर) छाए रहने की संभावना है। वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दिन और रात का तापमान क्रमशः 19-21 डिग्री सेल्सियस और 10-12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

    ये भी पढ़ें- UP Weather: उत्तर प्रदेश में बदला मौसम, कई जिलों में दोपहर में भी छाया रहा अंधेरा, बारिश और कोहरे का अलर्ट

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+