Delhi Ka Mausam: धुंध की गिरफ्त में दिल्ली, AQI पहुंचा 332, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

आज सुबह दिल्ली कोहरे की गिरफ्त में नजर आई लेकिन बढ़ती ठंड ने राजधानी में प्रदूषण का स्तर और ज्यादा बिगाड़ दिया है। बुधवार को यहां AQI 332 पहुंच गया है।

दिल्ली में आज का मौसम (Weather in Delhi Today): अब दिल्ली में सर्दी ने अपना पुरजोर रूप दिखाना शुरू कर दिया है। आज सुबह दिल्ली कोहरे की गिरफ्त में नजर आई लेकिन बढ़ती ठंड ने राजधानी में प्रदूषण का स्तर और ज्यादा बिगाड़ दिया है। चारों ओर धुंध छाई हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि अब सर्दी में तेजी से इजाफा होगा क्योंकि पारे में गिरावट देखने को मिलेगी, आने वाले तीन-चार दिनों में ही दिल्ली में और तापमान गिरने की उम्मीद है। हालांकि आज पूरे दिन दिल्ली-एनसीआर में मौसम ड्राई रहने वाला है।

Recommended Video

    Delhi Ka Mausam: धुंध की गिरफ्त में दिल्ली, AQI पहुंचा 332, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम
    Delhi Ka Mausam

    दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 06 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 के आसपास रह सकता है। आज AQI 332 पहुंच गया है इसलिए दिल्ली में Smog Alert किया गया है। The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

    • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 324 AQI
    • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 317 AQI
    • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 315AQI
    • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 320 AQI
    • परपड़गंज - 311 AQI
    • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 312 AQI
    Delhi Ka Mausam

    ये है मापदंड

    • शून्य और 50 के बीच AQI "अच्छा",
    • 51 और 100 के बीच AQI "संतोषजनक",
    • 101 और 200 के बीच AQI "मध्यम",
    • 201 और 300 के बीच AQI "खराब",
    • 301 और 400 के बीच AQI "बहुत खराब"
    • 401 और 500 के बीच AQI "काफी खराब"
    Delhi Ka Mausam

    अगर NCR की बात करें तो आज नोएडा में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 2 डिग्री रह सकता है। हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में आज भी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं, जिसकी वजह से उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्यप्रदेश में ठंड बढ़ेगी ।

    तमिलनाडु और केरल में मूसलाधार बारिश के आसार

    तो वहीं तमिलनाडु और केरल में मूसलाधार बारिश के आसार हैं, जिसका असर कर्नाटक और आंध्रा पर भी पड़ेगा और यहां के कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है तो वहीं महाराष्ट्र और पूर्वोत्तर के राज्यों में भी आज हल्की बारिश हो सकती है और राजस्थान में भी पारे में गिरावट होगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+