Delhi Ka Mausam: राजधानी को प्रदूषण से राहत नहीं, अब जल्द ठंड से कांपेगी दिल्ली

दिल्ली में आज का मौसम (Weather in Delhi Today): दिल्ली में अब सर्दी बढ़ने वाली है। भारतीय मौसम विभाग वे अपने ताजा अपडेट में कहा है दिल्ली में अब आने वाले दिनों में तेजी से पारा गिरेगा और कोहरे का भी असर देखने को मिलेगा और ठंडी हवाएं भी चलेंगी क्योंकि पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी जारी है और कश्मीर में अभी से ही कई जगहों पर पारा शून्य से नीचे हैं, जिसका असर अब दिल्ली समेत कई राज्यों में देखने को मिलेगा। यहां के न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट जारी है, आज भी यहां न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है और दिन में धूप निकल सकती है।

 Delhi Ka Mausam

लेकिन कल की तुलना में आज यहां प्रदूषण ज्यादा है। कल यहां का Air Quality Index 173 था तो वहीं आज फिर AQI 252 पहुंच गया है।। The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 252 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 213 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 302 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 299 AQI
  • परपड़गंज 232 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी-273 AQI
 Delhi Ka Mausam

ये है मापदंड

  • शून्य और 50 के बीच AQI "अच्छा",
  • 51 और 100 के बीच AQI "संतोषजनक",
  • 101 और 200 के बीच AQI "मध्यम",
  • 201 और 300 के बीच AQI "खराब",
  • 301 और 400 के बीच AQI "बहुत खराब"
  • 401 और 500 के बीच AQI "काफी खराब"
 Delhi Ka Mausam

अगर NCR की बात करें तो आज नोएडा में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान8 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान7 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री रह सकता है। जबकि आज भी हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं, जिसकी वजह से उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्यप्रदेश में ठंड बढ़ेगी। तो वहीं आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक में भारी बारिश की आशंका है और इसलिए यहां अलर्ट जारी है। तो वहीं मुंबई में भी बारिश होने के आसार दिख रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+