Delhi Ka Mausam: दिल्ली में गिरा पारा, AQI 300 के पार, जानिए आज के मौसम का हाल

दिल्ली की हवा में पहले के मुकाबले काफी सुधार है लेकिन अभी भी ये काफी प्रदूषित है। आज भी यहां का AQI 300 के पार है, जो कि खराब श्रेणी में आता है।

Delhi Ka Mausam

दिल्ली में आज का मौसम (Weather in Delhi Today): दिल्ली में अब सर्दी ने अपना पांव पसारना शुरू कर दिया है। रविवार की सुबह भी दिल्ली में कोहरे भरी रही है तो वहीं मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिनों के अंदर सर्दी का रंग तेजी से बदलने जा रहा है और यहां के न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री की गिरावट आ सकती है और ठंड का प्रकोप देखने को मिलेगा। आईएमडी का अनुमान है कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान आज 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री के आस-पास रह सकता है, फिलहाल पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ जाने के कारण दिल्ली में बारिश के आसार बिल्कुल नहीं है बल्कि यहां पर आज मौसम शुष्क और साफ ही रहने वाला है।

Delhi Ka Mausam:

हालांकि दिल्ली की हवा में पहले के मुकाबले काफी सुधार है लेकिन अभी भी ये काफी प्रदूषित है। आज भी यहां का AQI 300 के पार है ,जो कि खराब श्रेणी में आता है। The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 342 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 275 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 369 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 337 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली - 312 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 318 AQI

ये है मापदंड

  • शून्य और 50 के बीच AQI "अच्छा",
  • 51 और 100 के बीच AQI "संतोषजनक",
  • 101 और 200 के बीच AQI "मध्यम",
  • 201 और 300 के बीच AQI "खराब",
  • 301 और 400 के बीच AQI "बहुत खराब"
  • 401 और 500 के बीच AQI "काफी खराब"
Delhi Ka Mausam:

अगर एनसीआर की बात करें तो आज नोएडा में न्यूनतम तापमान आज 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहने के आसार हैं।

कश्मीर और हिमाचल में भी मौसम साफ रहेगा

तो वहीं आज कश्मीर और हिमाचल में भी मौसम साफ रहेगा और बारिश के आसार नहीं दिख रहे हैं तो वहीं उत्तराखंड के कुछ जिलों में हल्की बरसात हो सकती है।यूपी, बिहार, एमपी, राजस्थान, झारखंड में मौसम साफ और शुष्क रहेगा तो दक्षिण भारत में आज Cyclone Mandous के कारण तमिलनाडु-पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के आसार आज भी है तो इस साइक्लोन के प्रभाव के चलते कर्नाटक, केरल, विदर्भ, गोवा में भी आज बारिश हो सकती है तो मुंबई में आज हवा काफी प्रदूषित है और यहां का AQI 255 पहुंच गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+