Delhi Ka Mausam: दिल्ली की धुंध भरी सुबह, प्रदूषण में पहले से सुधार, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम ?

दिल्ली में न्यूनतम तापमान आज 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री के आस-पास रह सकता है, हना का स्तर भी सुधरा है।

 Delhi Ka Mausam: जानिए आज कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में आज का मौसम (Weather in Delhi Today): देश की राजधानी में आज सुबह अच्छी-खासी धुंध देखी गई । कोहरे की चादर में लिपटी दिल्ली में अब सर्दी का असर नजर आने लग गया है। हालांकि दिन में धूप निकलने की वजह से लोगों को राहत मिली हुई है लेकिन मौसम विभाग ने कहा कि आने वाले दिनों में अब तेजी से दिल्ली के ठंड में इजाफा होगा। पहाड़ से आने वाली बर्फीली हवाओं का असर दिल्ली में दिखेगा और सर्दी बढ़ेगी, हालांकि आज मौसम ड्राई ही रहेगा और दोपहर में धूप अच्छी निकलेगी।

न्यूनतम तापमान आज 8 डिग्री रहने का अनुमान

न्यूनतम तापमान आज 8 डिग्री रहने का अनुमान

तो वहीं दिल्ली में न्यूनतम तापमान आज 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री के आस-पास रह सकता है, तो वहीं दूसरी ओर बुधवार को दिल्ली की हवा में पहले से सुधार देखा गया है, हालांकि प्रदूषण का स्तर अब भी काफी खराब है लेकिन पहले से हवा बेहतर हुई है। आज यहां का AQI 133 पर आ गया है जो कि बेहतरी के संकेत हैं।

Recommended Video

    Delhi Ka Mausam: दिल्ली की धुंध भरी सुबह, प्रदूषण में पहले से सुधार, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम ?
    प्रदूषण में पहले से सुधार

    प्रदूषण में पहले से सुधार

    The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

    • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 132 AQI
    • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 134 AQI
    • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 111 AQI
    • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर129 AQI
    • परपड़गंज, दिल्ली - 121 AQI
    • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 119 AQI
    • लोधी रोड, दिल्ली AQI 133

    ये है मापदंड

    • शून्य और 50 के बीच AQI "अच्छा",
    • 51 और 100 के बीच AQI "संतोषजनक",
    • 101 और 200 के बीच AQI "मध्यम",
    • 201 और 300 के बीच AQI "खराब",
    • 301 और 400 के बीच AQI "बहुत खराब"
    • 401 और 500 के बीच AQI "काफी खराब"
    नोएडा में न्यूनतम तापमान आज 9 डिग्री

    नोएडा में न्यूनतम तापमान आज 9 डिग्री

    अगर एनसीआर की बात करें तो आज नोएडा में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहने के आसार हैं। तो वहीं यूपी में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री रह सकता है तो वहीं श्रीनगर में न्यूनतम तापमान आज 2 डिग्री और अधिकतम तापमान 06 डिग्री रह सकता है।

    कश्मीर और हिमाचल में पारा शून्य के नीचे

    कश्मीर और हिमाचल में पारा शून्य के नीचे

    वैसे कश्मीर और हिमाचल में आज बर्फबारी और बारिश के आसार नजर आ रहे हैं,आपको बता दें कि कश्मीर और हिमाचल के कई ऊंचे इलाकों में पारा शून्य से नीचे पहुंच गया है और वहां पर कड़ाके की ठंड पड़ रही है जिसकी वजह से मैदानी इलाकों पर भी ठंड बढ़ रही है।

    हल्की-हल्की सिहरन का एहसास

    मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में पारा गिरा है तो वहीं राजस्थान के चुरु में तापमान पांच डिग्री पहुंच गया है तो वहीं मुंबई में बेमौसम बरसात ने लोगों को हल्की-हल्की सिहरन का एहसास करा दिया है तो वहीं दूसरी ओर तमिलनाडु-पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है और आज भी यहां पर अलर्ट है तो वहीं कर्नाटक में भी बुधवार के लिए Yellow Alert जारी किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+