Delhi Ka Mausam: दिल्ली में धुंध भरी सुबह, AQI आज भी 313, जानिए मौसम का हाल?

दिल्ली में आज का मौसम (Weather in Delhi Today): देश की राजधानी दिल्ली में सर्दी ने अपना पांव पसारना शुरू कर दिया है, आज सुबह भी यहां हल्का कोहरा देखा गया। मौसम विभाग का कहना है कि अब सर्दी में तेजी से इजाफा होगा क्योंकि पारे में गिरावट देखने को मिलेगी, आने वाले तीन-चार दिनों में ही दिल्ली में मौसम पलटी मारेगा और लोगों का ठंड का सामना करना पड़ेगा। दिल्ली में इस वक्त तो मौसम शुष्क बना हुआ है और आने वाले दिनों में और ये और ड्राई हो जाएगा।

 Delhi Ka Mausam

दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 07 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 के आसपास रह सकता है और मौसम पूरे दिन शुष्क रहने वाला है, सर्दी बढ़ने का साथ-साथ प्रदूषण भी यहां बढ़ता ही जा रहा है। आज AQI 313 पहुंच गया है। The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 324 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 315 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 313 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 301 AQI
  • परपड़गंज - 301 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी-299 AQI

ये है मापदंड

  • शून्य और 50 के बीच AQI "अच्छा",
  • 51 और 100 के बीच AQI "संतोषजनक",
  • 101 और 200 के बीच AQI "मध्यम",
  • 201 और 300 के बीच AQI "खराब",
  • 301 और 400 के बीच AQI "बहुत खराब"
  • 401 और 500 के बीच AQI "काफी खराब"
 Delhi Ka Mausam

अगर NCR की बात करें तो आज नोएडा में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री रह सकता है।

 Delhi Ka Mausam

जबकि आज भी हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं, जिसकी वजह से उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्यप्रदेश में सर्दी बढ़ेगी और कुछ जगहों पर कोहरा देखने को मिलेगा तो वहीं तमिलनाडु और महाराष्ट्र में आज भी हल्की बारिश के आसार नजर आ रहे हैं तो वहीं कर्नाटक में भी हल्की बारिश हो सकती है और हल्की हवाएं चल सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+