Delhi Ka Mausam: कोहरे की चादर में लिपटी दिल्ली, AQI में पहले से सुधार, जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम?

दिल्ली की हवा आज गुरुवार के मुकाबले काफी सुधरी हुई है। हालांकि प्रदूषण का स्तर अब भी खराब है। आज भी यहां का AQI 259 है, जो कि खराब श्रेणी में आता है।

Delhi Ka Mausam

दिल्ली में आज का मौसम (Weather in Delhi Today): दिल्ली में अब सर्दी बढ़ने लग गई है, आज सुबह राजधानी में घना कोहरा देखा गया, हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही इसकी तीव्रता में कमी आई है। तो वहीं आज यहां के मौसम में कोई ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ने वाला है क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता पहाड़ों पर कम होने से आज के दिल्ली के मौसम में फर्क नहीं पड़ने वाला है। हालांकि मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि इस हफ्ते के अंत में दिल्ली के मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिलेगा और सर्दी बढ़ेगी।

Delhi Ka Mausam

हालांकि दिल्ली की हवा आज गुरुवार के मुकाबले काफी सुधरी हुई है। हालांकि प्रदूषण का स्तर अब भी खराब है। आज भी यहां का AQI 259 है, जो कि खराब श्रेणी में आता है। The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 289 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 243 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 245 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 232 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली - 212 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 232 AQI

ये है मापदंड

  • शून्य और 50 के बीच AQI "अच्छा",
  • 51 और 100 के बीच AQI "संतोषजनक",
  • 101 और 200 के बीच AQI "मध्यम",
  • 201 और 300 के बीच AQI "खराब",
  • 301 और 400 के बीच AQI "बहुत खराब"
  • 401 और 500 के बीच AQI "काफी खराब"

आईएमडी के मुताबिक आज दिन में यहां पर मौसम शुष्क और साफ रहेगा, दिल्ली में धूप निकलेगी तो वहीं न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री रह सकता है। तो वहीं नोएडा में न्यूनतम तापमान आज 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहने के आसार हैं।

Delhi Ka Mausam

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कमजोर पड़ने की वजह से आज कश्मीर और हिमाचल में बारिश और बर्फबारी नहीं होगी तो वहीं मैदानी इलाकों में भी कोहरे का असर देखने को मिलेगा। यूपी, बिहार, एमपी, राजस्थान, झारखंड में मौसम साफ और शुष्क रहेगा तो दक्षिण भारत में आज Cyclone Mandous के कारण भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी है। तमिलनाडु-पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी है और यहां के स्कूल-कॉलेज बंद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+