दिल्ली-NCR में जमकर बरसे बादल, कुछ घंटों में भारी बारिश की आशंका, Alert जारी
नई दिल्ली, 02 सितंबर। देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार से ही बरसात का दौर जारी है। दिल्ली में आज सुबह भी बादल बरसे हैं तो वहीं भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि बारिश का दौर दिल्ली में कल तक जारी रह सकता है। लगातार हो रही बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भर गया है,इस कारण लोगों को सड़कों पर चलने में परेशानियां झेलनी पड़ रही है, तो वहीं कई लोगों के घर में भी पानी घुस गया है। आज भी यहां भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में बारिश ने 19 साल का रिकॉर्ड तोड़ा
मालूम हो कि दिल्ली में बारिश ने 19 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दिल्ल्ली में बीते 24 घंटों में 112.1 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। जो कि बीते 19 सालों में एक दिन में हुई बारिश से कहीं ज्यादा है। आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कल कहा था कि दिल्ली में आज बारिश के साथ दिन शुरू हुआ है। दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। अगस्त में सामान्य से 24 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई, लेकिन सितंबर में सामान्य से ज्यादा बरसात होने के आसार है।
Recommended Video

अगले 2 घंटे में राजधानी में भारी बारिश की आशंका
आईएमडी के ट्वीटर अकाउंट के मुताबिक अगले 2 घंटे में राजधानी और आसपास के इलाकों में भारी बारिश की आशंका है। तो वहीं गुरुग्राम, मानेसर, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, तोशाम, भिवानी, झज्जर, नारनौल, महेंद्रगढ़, कोसली के अलग-अलग इलाकों में जोरदार बारिश की संभावना दिख रही है।

मानसून इस वक्त अपने अंतिम जोन में
मौसम विभाग के मुताबिक मानसून इस वक्त अपने अंतिम जोन में है और इस वजह से अब दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में जमकर बारिश होगी। तो वहीं केरल के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी हैं, तो वहीं कर्नाटक, तमिलनाडु, में भी जमकर मेघ बरसने के आसार है। तो वहीं उत्तराखंड में भी बारिश का दौर जारी रहेगा। जबकि पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी वर्षा के आसार हैं।

स्काईमेट ने भी दी चेतावनी
स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली, यूपी, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड,छत्तीसगढ़, पंजाब,हरियाणा , जम्मू कश्मीर, राजस्थान के पूर्वी हिस्से, मध्य प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात, यूपी, बिहार, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में जमकर मेघ बरसने के आसार हैं।












Click it and Unblock the Notifications