Delhi Weather Forecast: दिल्लीवासियों को कब मिलेगी उमस से राहत? अगले 24 घंटे में कैसा रहेगा राजधानी का मौसम?
Delhi Weather Forecast: झमाझम बारिश का इंतजार कर रहे दिल्लीवासी भारी उमस से परेशान हैं, वो समझ नहीं पा रहे हैं कि बादलों के बरसने के बाद भी राजधानी में इतनी उमस क्यों हैं? मौसम विभाग का कहना है कि 'इसके पीछे कारण बारिश का तेज प्रवाह ना होना है।'
उसका कहना है कि '12 जुलाई से हालात बदलेंगे और शुक्रवार से यहां पर बरसात की गति में तेजी आएगी, जिससे लोगों को उमस से राहत मिलेगी।'

आईएमडी ने दिल्ली में शुक्रवार, शनिवार और रविवार तीनों दिन भारी बारिश की आशंका को व्यक्त किया है और कहा है कि इस दौरान हवाएं भी तेज चलेंगी, जिसकी वजह से मौसम खुशनुमा बना रहेगा।
उसके मुताबिक अगले तीन दिनों तक दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के ही आसपास रहेगा और यही हाल पूरे एनसीआर में रहने वाला है।
महाराष्ट्र में भी हल्की से मध्यम बारिश संभव
मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि 'अगले 24 घंटों के अंदर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ में बिजली के साथ भारी बारिश हो सकती है तो वहीं बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, गुजरात में भी हल्की से मध्यम बारिश संभव है इसलिए यहां पर अलर्ट जारी है। उसने एमपी के 16 जिलों में अलर्ट जारी किया है, यहां पर मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है।
केवल मैदानी इलाके ही नहीं बल्कि पहाड़ों पर भी मौसम काफी खराब है, हिमाचल, जम्मू में तो भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी है तो वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल में कई जगहों पर भूस्खलन होने की संभावना है इसलिए लोगों से अपील की गई है कि वो बिना मौसम की जानकारी लिए घर से बाहर ना जाएं।
असम में बाढ़ ने अभी तक 84 लोगों को अपना शिकार बना लिया
तो वहीं पूर्वोत्तर में भारी बारिश ने तांडव किया है। असम में बाढ़ ने अभी तक 84 लोगों को अपना शिकार बना लिया है तो वहीं लाखों लोग बेघर हो गए हैं, अगले 24 घंटों में फिर से यहां पर बरसात होने की संभावना है।
तो वहीं साउथ जोन में भी जमकर बरसात होगी। केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु में बारिश का अलर्ट जारी है । कर्नाटक में कई जगहों पर मध्यम बारिश की संभावना है तो वहीं महाराष्ट्र और गोवा में हल्की से मीडियम बारिश हो सकती है और मध्यम हवाएं चल सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications