Delhi ke Mausam: क्या रक्षा बंधन पर होगी दिल्ली में बारिश? जानिए यहां

Delhi Weather on Rakaha Bandhan: आज पूरा भारत रक्षा बंघन का त्योहार मना रहा है, कुछ भाईयों को बहनों के घर राखी बंधाने जाना है तो कुछ बहनों को अपने भईया के घऱ राखी बांधने के लिए रवाना होना है, ऐसे में दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

इसी पर सबकी निगाहें लगी हुई हैं कि कहीं आज त्योहार के जश्न में बारिश बाधा तो नहीं बनेगी, तो चलिए आपको बता देते हैं कि आज दिल्ली का मौसम कैसा रहने वाला है?

Rajdhani ka Mausam

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आज दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका है और इसलिए उसने अलर्ट जारी किया है।आईएमडी ने दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरूग्राम, ग्रेटर नोएडा में हल्की बारिश होने की आशंका को व्यक्त किया है, आज न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री के आस-पास रहने का अनुमान है।

बारिश के कारण राजधानी के प्रदूषण में काफी कमी आई है

आपको बता दें कि बीते दिनों दिल्ली में काफी बारिश हुई है, जिसकी वजह से राजधानी के प्रदूषण में काफी कमी आई है, जो कि एक सुखद संकेत है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 104 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 107 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 1 15 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 106 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -106 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली -107 AQI

यह भी जानिए

  • 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
  • 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
  • 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
  • 201 से 300 के बीच 'खराब',
  • 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
  • 401 से 500 के बीच 'गंभीर'

जहां दिल्ली का ये हाल है तो वहीं दूसरी ओर पंजाब, हरियाणा में भी आज तीव्र बरसात हो सकती है। यूपी, एमपी, बिहार में भी आज बरसात होने के आसार हैं तो वहीं दूसरी ओर हिमाचल-उत्तराखंड और कश्मीर में आज भी मौसम खराब रहने के आसार हैं। आजभी इन जगहों पर ऑरेंज अलर्ट जारी है और लोगों से अपील की गई है कि वो घर से बाहर निकलते वक्त एक बार मौसम अपडेट जरूर जान लें।

तो वहीं आज बंगाल, ओडिशा, महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी है। कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और केरल में आज हल्की बारिश हो सकती है तो वहीं दूसरी ओर असम, सिक्किम, मिजोरम में भारी बरसात का अलर्ट जारी किया गया है और लोगों से सेहत के प्रति सचेत रहने की अपील की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+