Weather Delhi-NCR: गर्मी से पहले दिल्ली-एनसीआर में IMD की बड़ी चेतावनी, 48 घंटे में आने वाली है नई आफत
Weather Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में फरवरी के महीने में मौसम के मिजाज में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। महीने की शुरुआत में अधिकतम तापमान बढ़ने से गर्मी का अहसास होने लगा था, वहीं पिछले तीन दिनों में पारे में गिरावट दर्ज की गई है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (Western Disturbance) के सक्रिय होने की संभावना के बीच दिल्ली मौसम अपडेट (Delhi Weather Update) को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है। आइए जानतें हैं आज एनसीआर के अलग-अलग शहरों में मौसम का हाल कैसा रहेगा।
आज शनिवार को दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की उम्मीद है, हालांकि सुबह के समय हल्की धुंध देखी गई।

- दिल्ली (Delhi Weather Update): दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा की गुणवत्ता 'बहुत अस्वस्थ' (Very Unhealthy) श्रेणी में बनी हुई है और दिन में धुंध छाई रह सकती है।
- नोएडा (Noida Weather News): नोएडा में भी मौसम दिल्ली जैसा ही रहेगा। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और रियलफील (RealFeel) भी 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। यहां भी वायु गुणवत्ता चिंताजनक स्तर पर है।
- गाजियाबाद (Ghaziabad Weather Forecast): गाजियाबाद का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। सुबह हल्की धूप के साथ धुंध का असर देखा जा सकता है।
- फरीदाबाद (Faridabad Weather News): फरीदाबाद में भी पारा 26 डिग्री सेल्सियस तक जाने की उम्मीद है। यहां आंशिक रूप से धूप खिली रहेगी (Partly Sunny), लेकिन हवा की गुणवत्ता यहाँ भी खराब श्रेणी में दर्ज की गई है।
Rain Prediction In Delhi: दिल्ली में बारिश कब होगी?
स्काईमेट वेदर और आईएमडी (IMD) के अनुसार, दिल्ली में जल्द ही बारिश का दौर शुरू होने वाला है। एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस (Western Disturbance) 16 फरवरी को हिमालयी क्षेत्रों में दस्तक देगा, जिसका असर दिल्ली के हवाओं के पैटर्न पर पड़ेगा।
अनुमान जताया गया है कि 17 फरवरी की रात से 18 फरवरी की दोपहर तक दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 17 फरवरी के लिए गौतमबुद्धनगर (नोएडा) क्षेत्र में 'येलो अलर्ट' (Watch) भी जारी किया है, जबकि दिल्ली के अन्य हिस्से फिलहाल 'नो वार्निंग' (Green Zone) में हैं। इस बारिश के बाद तापमान में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications