Weather Delhi-NCR: दिल्ली-नोएडा-गुरुग्राम में बदलने वाला है मौसम, IMD के इस अपडेट ने बढ़ाई टेंशन

Weather Forecast Today Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में ठंड की विदाई के साथ अब गर्मी ने समय से पहले दस्तक देनी शुरू कर दी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 13 फरवरी 2026 को दिल्ली और आसपास के इलाकों में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है।

हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने के बावजूद शुक्रवार को बारिश की संभावना काफी कम है, लेकिन पहाड़ों पर होने वाली हलचल से मैदानी इलाकों में 10 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

weather forecast today

Weather In Delhi: दिल्ली में कैसा रहेगा आज का मौसम
देश की राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26डिग्री सेल्सियस से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जो सामान्य से 3 से 5 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 11डिग्री सेल्सियस से 13डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सुबह के समय हल्की धुंध या कोहरा (Mist) देखने को मिल सकता है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो जाएगी।

Weather in Noida-Ghaziabad: नोएडा और गाजियाबाद के मौसम का हाल
नोएडा और गाजियाबाद में भी मौसम दिल्ली जैसा ही बना रहेगा। यहाँ अधिकतम तापमान 26डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14डिग्री सेल्सियस से 15डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहने (Overcast/Cloudy) की संभावना है, जिससे तेज धूप से थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन गर्मी का अहसास बना रहेगा।

Weather In Gurugram-Faridabad: गुरुग्राम और फरीदाबाद का मौसम
हरियाणा के इन शहरों में 13 फरवरी को 15 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है, जो वायु प्रदूषण के स्तर को कम करने में मदद करेंगी। फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 26.5डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.3डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। यहाँ मौसम शुष्क रहेगा और बारिश के आसार नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+