Weather Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में तपती धूप से पहले कब होगी जोरदार बारिश? IMD ने जारी किया अलर्ट
Weather Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर वालों, अब भारी-भरकम जैकेट और स्वेटर को अलविदा कहने का वक्त आ गया है। मौसम विभाग (IMD) ने एक चौंकाने वाला पूर्वानुमान जारी किया है, जिसके मुताबिक आज से दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी का अहसास होने लगेगा।
पिछले 3-4 दिनों से निकल रही कड़क धूप ने साफ कर दिया है कि अब पारा सामान्य से काफी ऊपर जाने वाला है। हालत यह है कि फरवरी के महीने में ही आपको मई-जून वाला पसीना आने लगेगा, क्योंकि अधिकतम तापमान 29°C तक पहुंचने का अनुमान है।

एनसीआर के अलग-अलग शहरों में मौसम का हाल
आज यानी 12 फरवरी 2026 को दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में सूरज के तेवर तल्ख रहने वाले हैं:
- नोएडा (Noida Weather): यहां आज अधिकतम तापमान 25°C तक जाएगा, जबकि आसमान में हल्की धुंध के साथ धूप खिली रहेगी. हवा की रफ्तार 13 किमी/घंटा रहने की उम्मीद है.
- फरीदाबाद (Faridabad Weather Update): यहां भी पारा 25°C के आसपास रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार यहां गर्मी का अहसास सामान्य से अधिक होगा।
- गाजियाबाद (Ghaziabad Weather News): गाजियाबाद में भी मौसम का मिजाज नोएडा जैसा ही रहेगा, यहां अधिकतम तापमान 25°C और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।
- तापमान का खेल: अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की मामूली गिरावट आएगी, लेकिन उसके तुरंत बाद 2 से 3 डिग्री की बड़ी उछाल देखने को मिलेगी। रात का तापमान भी अब सामान्य से अधिक रहने वाला है.
Rain Alert: Delhi-NCR में कब होगी बारिश?
गर्मी के इस बढ़ते ग्राफ के बीच राहत और आफत दोनों की खबर है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, दो पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbances) एक्टिव हो रहे हैं:
- 16 और 17 फरवरी को अलर्ट: 13 और 16 फरवरी को सक्रिय होने वाले इन विक्षोभों के कारण 16 और 17 फरवरी को एनसीआर और हरियाणा के इलाकों में तेज हवाएं चलेंगी।
- हल्की बारिश का अनुमान: गरज-चमक के साथ इन दो दिनों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
- दिल्ली का सस्पेंस: सबसे दिलचस्प बात यह है कि जहाँ एनसीआर के अन्य शहरों में बारिश हो सकती है, वहीं दिल्ली में बारिश का कोई अनुमान नहीं है। यहाँ केवल तेज धूप और बढ़ती गर्मी ही लोगों को परेशान करेगी।












Click it and Unblock the Notifications