Weather Update: दिल्ली-NCR में बादलों का डेरा, उत्तराखंड में तूफान का येलो अलर्ट, जानें अन्य का हाल?
Weather Update: मार्च के इस महीने में मौसम का मिजाज बिगड़ा नजर आ रही है। कभी बारिश तो कभी धूप ने सभी को चकरा दिया है। हालांकि, अभी इस तरह के मौसम से जल्द छुटकारा नहीं मिलने वाला है। मौसम के रंग बदलने का सिलसिला जारी रहेगा। यह भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने जानकारी दी है।
मौसम बुलेटिन के मुताबिक, 15 मार्च यानी आज दिल्ली-एनसीआर में दिन के समय तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान है। बारिश की संभावना नहीं है। लेकिन, मौसम के करवट लेने की स्थिति कभी भी बन सकती है। मौसम विभाग ने यह भी जानकारी दी कि 19 मार्च तक देश के कई हिस्सों में बर्फबारी, बारिश, तूफान और ओलावृष्टि की संभावना है। अगले चार दिनों के दौरान केरल, माहे, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गर्म और आर्द्र मौसम रहेगा।

उत्तराखंड में तूफान का येलो अलर्ट
उत्तराखंड में उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बहुत हल्की बारिश/बर्फबारी की भविष्यवाणी की गई है। वहीं, आईएमडी ने राज्य के शेष जिलों में शुष्क मौसम की भविष्यवाणी की है। इसके अलावा, राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ आंधी का येलो अलर्ट भी आने की संभावना है।
Recommended Video
जानें अन्य राज्यों का हाल?
मौसम विभाग ने 13-16 मार्च तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग हल्की बारिश/बर्फबारी की भी भविष्यवाणी की है। पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश में, आईएमडी ने 13-19 मार्च के दौरान छिटपुट हल्की से मध्यम वर्षा/बर्फबारी की भविष्यवाणी की है।
आईएमडी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने 19 तारीख तक गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की बारिश की भी भविष्यवाणी की है। 16 मार्च को गंगीय पश्चिम बंगाल में और 16 और 17 मार्च को पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में अलग-अलग तूफान, बिजली और तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है। 19 मार्च तक असम, मेघालय और 13 से 17 मार्च तक नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में छिटपुट हल्की बारिश की भी भविष्यवाणी की है।
दिल्ली मौसम अपडेट
आरडब्ल्यूएफसी दिल्ली के अनुसार, अगले छह दिनों तक बारिश की उम्मीद नहीं है, हालांकि आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अगले छह दिनों के दौरान, न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 14 और 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications