Weather Delhi-NCR: दिल्ली में मौसम का यू-टर्न! तेज हवा-बारिश से मिलेगी राहत? 48 घंटे के लिए IMD का अलर्ट

Weather Delhi-NCR: राजधानी दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों (नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम) में मंगलवार, 7 अप्रैल को मौसम के मिजाज में अचानक आए बदलाव ने बढ़ती गर्मी से राहत दी है। इसके साथ ही अप्रैल के महीनें में जनवरी वाली ठंडक का माहौल बना दिया है।

मंगलवार सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा रहा और कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग (IMD) ने अगले 48 घंटों के लिए दिल्ली-NCR में 'येलो अलर्ट' जारी किया है।

weather-delhi-ncr-aaj-aur-kal-ka-mausam

IMD Yellow Alert Delhi: तेज हवा और बिजली गिरने की संभावना, अगले 48 घंटे कैसा रहेगा मौसम?

IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्लीवासियों को फिलहाल दो दिनों तक गर्मी से राहत मिलती रहेगी। 8 अप्रैल को आसमान में बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना। येलो अलर्ट बरकरार रहेगा। वहीं 9 अप्रैल को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना कम हो जाएगी।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटे में राजधानी में 30 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। दोपहर और शाम के समय गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और हल्की बारिश के एक-दो दौर देखने को मिल सकते हैं।

मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि 10 और 11 अप्रैल से आसमान साफ होने लगेगा। इसके बाद तापमान में क्रमिक वृद्धि देखी जाएगी और अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। फिलहाल, बारिश के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री नीचे बना हुआ है।

हवाई उड़ानों पर मौसम की मार: इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली में खराब मौसम और कम दृश्यता (Visibility) के कारण हवाई यातायात पर बुरा असर पड़ा है। देश की बड़ी एयरलाइन कंपनी IndiGo ने यात्रियों के लिए 'ट्रैवल एडवाइजरी' जारी की है। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि खराब मौसम के कारण दिल्ली आने-जाने वाली उड़ानों का शेड्यूल प्रभावित हुआ है। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे एयरपोर्ट निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस वेबसाइट या ऐप के जरिए चेक कर लें।

तेज बारिश में क्या बरतें सावधानी?

तेज हवाओं और बिजली गिरने के दौरान खुले स्थानों से बचें और अनावश्यक यात्रा से बचें, खासकर दोपहर-शाम के समय बाहर ना निकलें। फ्लाइट या ट्रेन से सफर कर रहे हैं तो स्टेटस जरूर चेक करें। दिल्ली-NCR में अगले 48 घंटे मौसम काफी एक्टिव रहने वाला है-बारिश, आंधी और गरज-चमक के साथ। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+