Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में आज भी हवा खराब, बारिश को लेकर मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट

Delhi ka Mausam Today: दिल्ली-एनसीआर में अब तेजी से सर्दी बढ़ने वाली है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि 24 नवंबर से यहां पर बारिश के आसार हैं क्योंकि हिमाचली क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसकी वजह से यहां पर पहाड़ों पर बर्फबारी होगी और इसकी वजह से दिल्ली और आस-पास के इलाकों में बरसात होगी और सर्दी बढ़ेगी।

Delhi Pollution

आईएमडी के मुताबिक 24, 25, 26 और 27 नवंबर को यहां पर बरसात होगी, हालांकि बारिश की वजह से प्रदूषम में कमी होगी। आज भी दिल्ली में AQI 300 के पार ही है। गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 318 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 348 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 329 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 312 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -322 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 368 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 325 AQI

यह भी जानिए

  • 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
  • 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
  • 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
  • 201 से 300 के बीच 'खराब',
  • 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
  • 401 से 500 के बीच 'गंभीर'

आज नोएडा में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आस-पास रहने के आसार है और यहां भी धुंध छाई हुई है। जबकि दूसरी ओर दक्षिण में मौसम का मिजाज खराब है। तमिलनाडु और कर्नाटक में आज बारिश के आसार हैं, तमिलनाडु में भारी बारिश के मद्देनजर स्कूल-कॉलेज को बंद कर दिया गया है। तो वहीं बिहार, एमपी, यूपी, पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र में मौसम शुष्क रहेगा और मिजोरम-सिक्किम में बरसात हो सकती है जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+