Fire in Delhi: मेट्रो स्टेशन के पास न्यू अशोक नगर की 4 मंजिला इमारत धधकी, फायरब्रिगेड ने 12 बचाए

नई दिल्ली। एनसीआर में नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर स्थित न्यू अशोक नगर की एक बिल्डिंग में आग लग गई। यह आग आज दोपहर साढ़े 3 बजे एक 4 मंजिला बिल्डिंग में लगी, जिससे इलाके में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस-फायर ब्रिगेड की गाड़ियां चली आईं। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां आग बुझाने में जुट गईं।

WATCH Video Of fire broke out in building New Ashok Nagar Delhi, 4 fire tenders On rescue

एक स्थानीय निवासी ने बताया कि, यह आग न्यू अशोक नगर में मेट्रो लाइन के पास मौजूद बिल्डिंग में लगी है। आग और धुएं से बिल्डिंग में फंसे लोगों का बुरा हाल हो गया है। बिल्डिंग के बाहर लकड़ी की सीढ़ियों के जरिये लोगों को निकालने की कोशिश जारी है। दमकल विभाग की ओर से बताया गया कि, अब तक 12 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। और, फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

दमकल विभाग के मुताबिक, उन्हें तीन बजकर 35 मिनट पर आग लगने की जानकारी मिली। बहरहाल, फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर हैं। वहां इमारत के बाहर लकड़ी की सीढ़ियों के जरिये लोगों को निकालने की कोशिश जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+