VIDEO: दिल्ली में प्राइमरी स्कूल की छत पर घूमते नजर आई ये बड़ी छिपकली, पकड़ से बाहर

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी के प्राइमरी स्कूल की छत पर एक बड़ी चिपकली (monitor lizard) घूमते हुए नजर आई। लोगों ने उसका दूर से वीडियो रिकॉर्ड किया। आप देख सकते हैं कि, वो छिपकली कितनी बड़ी है। अममून ये जंगल में मिलती हैं, लेकिन यहां भी पेड़-झाड़ियां होने के चलते दिख गई।

संवाददाता ने कहा कि, ऐसा पहली बार हुआ है जब यह जीव दिल्ली में नजर आया है। इस वजह से आसपास के इलाके के लोग दहशत में हैं और प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं कि इसे पकड़कर जंगल में छोड़ा जाए। एक बुजुर्ग बोले कि, मंगोलपुरी स्थित सरकारी स्कूल की छत पर जो जीव दिखा वो खतरनाक जानवर पटरागो यानी गोह था। इसके काटे का बचता नहीं है। ऐसे में इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।

watch video: monitor lizard captured on the roof of the primary school at delhi

स्कूल प्रशासन द्वारा इस जीव के बारे में वन विभाग को सूचना दे दी गई है। हालांकि, अभी तक वन विभाग की टीम द्वारा इसे नहीं पकड़ा नहीं जा सका है। स्कूल के कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने इस जीव को स्कूल के छत पर घूमते हुए देखा। जिसे एक कमरे में बंद करने की भी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी। ​मगर, जब तक वन विभाग की टीम स्कूल में पहुंचती, तब तक यह वहां से गायब हो चुका था। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, छिपकली की तरह ही दिखने वाला पटरागो अर्थात् गोह करीब 7 फीट तक लंबा हो सकता है। आशंका जताई जा रही है कि बारिश के चलते यहां आया हो।

Recommended Video

    Viral Video :दिल्ली के स्कूल में दिखी विशाल मॉनिटर छिपकली, फोटो हुई वायरल | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+