आंदोलन में होली: गाजीपुर बॉर्डर पर जमे किसानों ने नाच-गाकर लगाया आपस में रंग, 'कृषि कानून' जलाए VIDEO

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के विरोध में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के विभिन्न सीमावर्ती इलाकों में जमा प्रदर्शनकारी भी होली खेल रहे हैं। किसान संगठनों द्वारा नाच-गाने और खाना पानी का इंतजाम करके होली मनाई जा रही है। गाज़ीपुर बॉर्डर पर राकेश टिकैत की अगुवाई में सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने होली खेली। आज यहां काफी संख्या में लोग जुटे हैं। यूपी-हरियाणा और पंजाब के किसानों के अलावा कई अन्य प्रांतों के किसान भी एक-दूसरे को रंग लगाते देखे गए।

farmers celebrate holi at ghazipur border

गाजीपुर बॉर्डर धरना-स्थल के प्रदर्शनकारियों द्वारा होलिका दहन के दौरान कृषि कानूनों की प्रतियां जलाई गईं। इस दौरान राकेश टिकैत मौजूद रहे। उन्होंने गेंहू की बालियां भी आग पर भूनीं। कई प्रांतों के किसान अपने-अपने तौर तरीकों से नाच-गान करते दिखे।

farmers celebrate holi at ghazipur border

Recommended Video

    ​Holi 2021: Ghazipur Border प्रदर्शन कर रहे Farmers ने ऐसे मनाई Holi, देखिए वीडियो | वनइंडिया हिंदी

    आज भी सुबह से जश्न मनना शुरू हो गया। इस दौरान काफी प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए। टिकैत ने कहा- 'काले कानून वापस लेने होंगे।"

    farmers celebrate holi at ghazipur border

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+