VIDEO: 46 साल के बेटे ने बुजुर्ग मां को इतनी जोर से मारा थप्पड़, मौके पर ही मौत
दिल्ली। राजधानी दिल्ली के द्वारका में एक कलयुगी बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां को इतनी जोर से थप्पड़ मारा कि उसकी मौत हो गई। बेटे की करतूत पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए आईपीसी की धारा 304 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

पार्किंग को लेकर हुई थी बहस
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, घटना बीते 15 मार्च की है। दोपहर 12:07 बजे बिंदापुर थाने में एक पीसीआर कॉल झगड़े की मिली थी। पुलिसकर्मी विकास को मौके पर भेजा गया था। विकास जब मौके पर पहुंचे तो शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि बिल्डिंग के मालिक के साथ पार्किंग को लेकर उनकी बहस हो गई थी। बाद में इसे सुलझा लिया गया था। वह नहीं चाहती थी कि मामला ज्यादा आगे बढ़े।

बेटे ने मां को मारा थप्पड़, मौत
इसके बाद एक वीडियो सामने आया, जिसमें 76 वर्षीय अवतार कौर अपने 46 वर्षीय बेटे रणवीर और बहू के साथ खड़ी हैं। बताया जा रहा है कि अवतार कौर का बेटे रणवीर के साथ पार्किंग के विवाद को लेकर बहस हुई। इसी दौरान रणवीर ने अपनी बुजुर्ग मां को जोर से थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ पड़ते ही अवतार कौर जमीन पर गिर गईं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मां के जमीन पर गिरने के बाद भी रणवीर ने उसे उठाया नहीं। जमीन पर बेसुध पड़ी अवतार को परिजन आनन-फानन में अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Recommended Video

पुलिस ने दर्ज किया गैर-इरादतन हत्या का केस
पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो सामने आने के बाद बिंदापुर पुलिस ने मृतका अवतार कौर के बेटे रणवीर के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 (गैर-इरादतन हत्या) का मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications