VIDEO: अब दिल्ली के इस इलाके में चला बुलडोजर, आप के विधायक ​कर रहे विरोध, बोले- कागजात हैं

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में अतिक्रमण विरोधी अभियान चल रहा है। इससे पहले जहांगीरपुरी इलाके में भी बुल्डोजर से परिसर ढहाए गए थे। यह मामला अदालत के समक्ष ले जाया गया था। हालांकि, अब कल्याणपुरी इलाके में अतिक्रमण विरोधी अभियान चल रहा है। जिसका सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी विरोध कर रही है। वहीं, नगर निगम में भाजपा का प्रभाव है, इसलिए आप की सरकार नगर निगम की बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ है।

Recommended Video

    Delhi Demolition: kalyanpuri में चला बुलडोजर, AAP विधायक ने किया विरोध | वनइंडिया हिंदी
    WATCH Video: bulldozer in Delhis Kalyanpuri area for Anti-encroachment drive, AAP MLA detained

    अतिक्रमण-रोधी कार्रवाई का विरोध
    आज दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान आप के विधायक कुलदीप कुमार हिरासत में ले लिए गए। दिल्ली पुलिस ने उन्हें पकड़ा। जिसके बाद उन्होंने कहा, "दिल्ली में भाजपा की अगुवाई वाली एमसीडी गलत तरीके से जनता को परेशान कर रही है। जिन लोगों के मकान-दुकान हटाने पर आमादा हैं, मैं बता दूं कि इन लोगों के पास वैध दस्तावेज हैं। हम इनके साथ अन्याय नहीं होने देंगे।"

    WATCH Video: bulldozer in Delhis Kalyanpuri area for Anti-encroachment drive, AAP MLA detained

    उधर, पंजाब में आप हटवा रही अतिक्रमण
    वहीं, आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार पंजाब में अतिक्रमण हटाने की मुहिम शुरू कर चुकी है। ऐसे में भाजपा के नेता आम आदमी पार्टी पर राजनीति करने के आरोप लगा रहे हैं। भाजपा की ओर से सवाल उठाए गए हैं कि ​आप दिल्ली में तो अतिक्रमण-रोधी कार्रवाई से खफा है, और अड़ंगा डाल रही है, लेकिन पंजाब में खुद भगवंत मान हजारों एकड़ भूमि से कब्जे हटवाने की बात कर रहे हैं। आप के हैंडिल पर यह तक कहा गया है कि, पंजाब में लोग अतिक्रमण से खुद ही पीछे हट रहे हैं।

    WATCH Video: bulldozer in Delhis Kalyanpuri area for Anti-encroachment drive, AAP MLA detained

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+