दिल्ली में बड़ा हादसा, गोदाम की दीवार गिरी, 5 मजदूरों की दबकर मौत
नई दिल्ली, 15 जुलाई: राजधानी दिल्ली के अलीपुर में शुक्रवार दोपहर एक गोदाम की दीवार गिरने की खबर सामने आई है। इसमें कम से कम 5 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर मौजूद है। मलवे में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश जारी है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है।अभी तक इस बड़े हादसे के पीछे की वजह सामने नहीं आ पाई है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि दीवार गिरने के हादसे के बाद 9 लोगों को रेस्क्यू किया गया, इसमें से 5 लोगों की मौत हो गई है। घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। कई लोगों के अभी भी फंसे होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त 15 से 20 मजदूर गोदाम में काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि शिकायत मिलने के बावजूद डीएम व एसडीएम कार्यालय अवैध गोदामों के निर्माण को नहीं रोका था।
पुलिस का कहना है कि दीवार गिरने से दब कर मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। वहीं, घायल लोगों में दो की हालत बहुत गंभीर बताई जा रही है। मजदूरों को मलबे से निकालने के लिए जेसीबी की मदद ली जा रही है।
हादसे में मारे गए और घायल हुए लोगों के प्रति पीएम नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त है। पीएम ने ट्वीट कर लिखा कि, दिल्ली के अलीपुर में हुए हादसे से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं जिन्होंने अपनों को खोया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि जो लोग घायल हुए हैं वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।












Click it and Unblock the Notifications