'तू है तो मुझे फिर और क्या चाहिए',अपनी आवाज से दिल्ली पुलिस के जवान ने दी अरिजीत को टक्कर! बार-बार सुन रहे लोग

delhi police Rajat Rathor Video: दिल्ली पुलिस के जवान रजत राठौड़ का 'फिर और क्या चाहिए' गाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसको 5 मिलियन से ज्यादा बार सुना गया है।

delhi police Rajat Rathor

Delhi Police Rajat Rathore Video: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' का सॉन्ग 'तू है तो मुझे फिर और क्या चाहिए' सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेडिंग में है। अरिजीत सिंह का यह गाना हर दूसरी रील्स में सुनाई दे रहा है। अब इसी सॉन्ग को लेकर दिल्ली पुलिस का जवान एक बार सोशल मीडिया पर छा गया। उसकी आवाज की पब्लिक फैन हो गई है।

रजत राठौड़ का वीडियो वायरल

दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल रजत राठौड़ की म्यूजिक के प्रति दीवानगी किसी से छिपी हुई नहीं है। उनके अंदर संगीत और खाकी की एक अलग ही जुगलबंदी है, जो लोगों को उनका फैन बना रही है। अब रजत राठौड़ का एक और वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वो 'तू है मुझे फिर और क्या चाहिए' गाने को अपने अंदाज में गाते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में पुलिस की वर्दी पहने रजत राठौड़ गाना गाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि रजत इस सॉन्ग को बेहद शानदार तरीके से गा रहे हैं। इस वीडियो को अब तक 5 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि साढ़े 6 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है।

लोग जमकर लूटा रहे प्यार

वहीं यूजर उनकी वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि पहले पुलिस वालों से डरता था, अब प्यारे लगते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा एक ऐसा पुलिसवाला हमारे एरिया में भी होना चाहिए। लोग वीडियो पर ढेरों कमेंट्स करते हुए उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

कौन हैं रजत राठौड़?

हालांकि यह पहली दफा नहीं है, जब रजत राठौड़ के सिंगिंग टैलेंट की यूं तारीफ हो रही है। बता दें कि रजत दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल हैं, जो मध्यप्रदेश के मुरैना के रहने वाले हैं। रजत गायक-संगीतकार बनना चाहते थे लेकिन वक्त ने कुछ ऐसा पासा पलटा कि वो दिल्ली पुलिस की सर्विस से जुड़ गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+