Valentine Day Weather: 14 फरवरी वैलेंटाइन डे पर मौसम का Mood कैसा? जानें दिल्ली, यूपी और बैंगलोर का हाल
Valentine Day Weather: वैलेंटाइन डे (14 फरवरी) प्यार और रोमांस का दिन होता है। इस दिन को खास बनाने के लिए अगर आप अपने पार्टनर के साथ घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको मौसम का हाल जानना बेहद जरूरी है। क्योंकि, यह दिन साल के उस समय आता है, जब ठंड धीरे-धीरे कम होने लगती है और वसंत ऋतु की आहट महसूस होती है।
यह समय रोमांटिक डेट्स, ट्रिप और आउटडोर एक्टिविटीज के लिए एकदम सही होता है। कहीं आपके रोमांस पर पानी न फिर जाए। देश के कई हिस्सों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और बैंगलोर जैसे शहरों में आज, शुक्रवार (14 फरवरी) कैसा रहेगा मौसम? आइए जानते हैं...

Delhi Valentine Day Weather Update: दिल्ली में मौसम का हाल
दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से हल्की ठंडक महसूस की जा रही थी, लेकिन अब तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है। तेज हवाओं के चलते पिछले तीन दिनों में पारा करीब 5°C नीचे गिरा था। हालांकि, अब भी न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा ज्यादा बना हुआ है।
13 फरवरी को दिल्ली का अधिकतम तापमान 24.8°C और न्यूनतम 12°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा ज्यादा है। आज, शुक्रवार (14 फरवरी) , यानी 14 फरवरी को अधिकतम तापमान 27.5°C और न्यूनतम 10.05°C रहने की उम्मीद है।
Delhi AQI Update: दिल्ली में प्रदूषण का हाल (AQI Today)
दिल्ली में आज, शुक्रवार (14 फरवरी) का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 181 दर्ज किया गया है, जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है। अगर आप अस्थमा या सांस की किसी बीमारी से जूझ रहे हैं, तो ज्यादा देर तक बाहर रहने से बचें।
अगले 7 दिनों के लिए दिल्ली का मौसम और AQI पूर्वानुमान
| क्रमांक | तारीख | तापमान (डिग्री सेल्सियस) | कैसा रहेगा मौसम |
|---|---|---|---|
| 1 | 15 फ़रवरी, 2025 | 23.46 | कुछ बादल |
| 2 | 16 फ़रवरी, 2025 | 25.66 | घने बादल |
| 3 | 17 फ़रवरी, 2025 | 26.96 | छितरे बादल |
| 4 | 18 फ़रवरी, 2025 | 27.74 | टूटे हुए बादल |
| 5 | 19 फरवरी, 2025 | 27.46 | घने बादल |
| 6 | 20 फ़रवरी, 2025 | 28.23 | कुछ बादल |
| 7 | 21 फ़रवरी, 2025 | 26.46 | घने बादल |
Uttar Pradesh Valentine Day Weather Update: उत्तर प्रदेश का मौसम कैसा रहेगा?
- यूपी में पिछले कुछ दिनों से तेज हवाएं चल रही थीं, लेकिन 15 फरवरी से हवा की रफ्तार कम हो जाएगी। हालांकि, पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कोहरा वापस लौट सकता है।
- 14 फरवरी को पूरे यूपी में मौसम साफ रहेगा, लेकिन 20-30 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 19 फरवरी के बाद मौसम फिर बदल सकता है और हल्की बारिश की संभावना है।
- अयोध्या, बहराइच, मुजफ्फरनगर, हमीरपुर, बरेली, प्रयागराज और नजीबाबाद में न्यूनतम तापमान 9°C से 10.7°C के बीच दर्ज किया गया है। लखनऊ में आज, शुक्रवार (14 फरवरी) न्यूनतम तापमान 12.9°C और अधिकतम 26.4°C रहेगा।
Bihar Valentine Day Weather News: बिहार में मौसम का हाल
बिहार में पछुआ हवाओं के कारण ठंडक बनी हुई है। रात के तापमान में 2-3°C की गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि, दिन में अच्छी धूप खिली रहेगी और मौसम साफ रहेगा।
आज, शुक्रवार (14 फरवरी) यानी 14 फरवरी को बिहार में न्यूनतम तापमान 8-14°C और अधिकतम 24-26°C के बीच रहेगा। दक्षिणी बिहार में तेज पछुआ हवाएं चल सकती हैं।
14 फरवरी 2025 को अन्य शहरों में मौसम
| क्रमांक | शहर | तापमान (डिग्री सेल्सियस) | कैसा रहेगा मौसम |
|---|---|---|---|
| 1 | मुंबई | 28.68 डिग्री सेल्सियस | आकाश साफ़ है |
| 2 | कोलकाता | 26.35 डिग्री सेल्सियस | आकाश साफ़ है |
| 3 | चेन्नई | 27.86 डिग्री सेल्सियस | कुछ बादल |
| 4 | बेंगलुरु | 29.01 डिग्री सेल्सियस | कुछ बादल |
| 5 | हैदराबाद | 29.9 डिग्री सेल्सियस | आकाश साफ़ है |
| 6 | अहमदाबाद | 27.42 डिग्री सेल्सियस | आकाश साफ़ है |
| 7 | दिल्ली | 23.46 डिग्री सेल्सियस | कुछ बादल |
Bangalore Valentine Day Weather Update: बैंगलोर में कैसा रहेगा मौसम?
बेंगलुरु में आज, शुक्रवार (14 फरवरी) सुबह का तापमान लगभग 16.27°C रहा। दिन में अधिकतम तापमान 31.47°C तक पहुंचने की उम्मीद है। सापेक्ष आर्द्रता 21% है और हवा की गति 21 किमी/घंटा है। आसमान में बादल छाए रहेंगे, जो मौसम को सुहावना बनाएंगे। सूर्योदय सुबह 6:42 बजे हुआ और सूर्यास्त शाम 6:25 बजे होगा। दिन में मौसम सुहावना रहेगा और हल्के बादल छाए रह सकते हैं।
अगर आप वैलेंटाइन डे पर घूमने की योजना बना रहे हैं, तो मौसम का ध्यान जरूर रखें। दिल्ली और यूपी में हल्की ठंडक और तेज हवाएं रह सकती हैं। बिहार में मौसम साफ रहेगा, लेकिन रात में ठंड महसूस होगी। वहीं, बैंगलोर का मौसम सुहावना बना रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications