दिल्ली में UPSC कोचिंग इंस्टीट्यूट में स्टूडेंट्स की मौत पर बवाल, बड़ी संख्या में जुटे छात्र
दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में यूपीएससी कोचिंग इंस्टीट्यूट के बेसमेंट में पानी भरने से कई स्टूडेंट्स की मौत हो गई। घटना स्थल रेस्क्यू अभियान जारी है। इस बीच प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र बड़ी संख्या में कोचिंग संस्थान के बाहर एकत्र हुए। इस बीच डीसीपी सेंट्रल ने छात्रों ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।
राजधानी दिल्ली में सरकार और प्रशासन के कुप्रबंधन के कारण तेज वर्षा से हुए जलभराव के कारण सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने वाली दो छात्राओं और एक छात्र की मौत हो गई। घटना ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके की है, जहां राव आइएएस स्टडी सर्किल के बेसमेंट में अचानक वर्षा का पानी भर जाने से लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रहे 35 से अधिक विद्यार्थी फंस गए।

अधिकांश छात्र किसी तरह भागकर बाहर निकल आए, लेकिन बेसमेंट में काफी पानी भर जाने के कारण दो छात्राएं नहीं निकल पाईं। बाद में एक छात्र के भी मरने की सूचना आई। इनमें एक की पहचान तेलंगाना की रहने वाली तान्या के रूप में हुई है। अन्य की पहचान नहीं हो सकी थी। दिल्ली पुलिस ने कहा कि एनडीआरएफ की टीमें मौके पर हैं। बेसमेंट में से पानी निकाला जा रहा है।
वहीं घटनास्थल के बाहर काफी भीड़ जमा हो गई है और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रही है। छात्रों ने मामले में दोषियों पर सख्त एक्शन लेने की मांग की। वहीं घटनास्थल के बाहर काफी भीड़ जमा हो गई है और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रही है।
वहीं डीसीपी सेंट्रल एम हर्षवर्द्धन ने कहा, "...शवों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। बचाव अभियान अभी भी चल रहा है। पानी निकाला जा रहा है। अभी भी करीब 7 शव हैं। बेसमेंट में कई फीट तक पानी भरा हुआ है... मैं छात्र समुदाय से अनुरोध करता हूं कि वे यहां न आएं और बचाव सेवाओं में बाधा डालें। हम उनका दर्द साझा करते हैं, लेकिन यहां मौके पर आना कोई समाधान नहीं है...।''












Click it and Unblock the Notifications