यूपी में 'हिंसा' का नाम बदलकर 'मास्टरस्ट्रोक' रख दिया गया, जानिए क्यों कहा राहुल गांधी ने

यूपी में 'हिंसा' का नाम बदलकर 'मास्टरस्ट्रोक' रख दिया गया, जानिए क्यों कहा राहुल गांधी ने

दिल्ली, 10 जुलाई: यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए गुरुवार 08 जुलाई को हुई नामांकन प्रक्रिया के दौरान कई जिलों से हिंसक झड़प और गोली-बम चलने जैसी खबरें भी सामने आईं। इस बीच लखीमपुर खीरी में महिला प्रस्तावक से बदसलूकी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के बाद अब राहुल गांधी ने योगी सरकार पर तीखा तंज कसा है। राहुल गांधी ने कहा, 'उत्तर प्रदेश में 'हिंसा' का नाम बदलकर 'मास्टरस्ट्रोक' रख दिया गया है।'

Recommended Video

    UP Block Pramukh Election: Rahul Gandhi,Priyanka Gandhi का Yogi Govt पर वार | वनइंडिया हिंदी
    UP Block Pramukh Chunav: Rahul Gandhi criticizes Yogi govt over lakhimpur kheri fierceness

    राहुल गांधी ने कसा तीखा तंज
    यह तंज यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हुई हिंसा को लेकर राहुल गांधी ने कसा है। राहुल गांधी ने शनिवार 10 जुलाई को ट्वीट करते हुए लिखा, 'उत्तर प्रदेश में 'हिंसा' का नाम बदलकर 'मास्टरस्ट्रोक' रख दिया गया है।' राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में एक खबर शेयर की जिसमें बताया गया कि कैसे कन्नौज, लखीमपुर, सीतापुर, उन्नाव, बहराइच में ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हिंसा हुई।

    बीजेपी ने पार कर दीं सारी हदें: प्रियंका गांधी
    वहीं, कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने भी योगी सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने लिखा, 'कुछ सालों पहले एक बलात्कार पीड़िता ने भाजपा विधायक के खिलाफ आवाज उठाई थी, उसे व उसके परिवार को मारने की कोशिश की गई थी। आज एक महिला का नामांकन रोकने के लिए भाजपा ने सारी हदें पार कर दीं। सरकार वही। व्यवहार वही।'

    लखीमपुर खीरी में महिला प्रस्ताव के फाड़े कपड़े
    गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में 08 जुलाई को ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन प्रक्रिया के दौरान लखीमपुर खीरी जिले में महिला के साथ मारपीट की गई और उसकी साड़ी को दो पुरुषों ने खींच लिया। जिस महिला पर हमला किया गया था वो सपा प्रत्याशी रितु सिंह के साथ आईं थी। सपा प्रत्याशी रितु सिंह ने आरोप लगाया है कि बीजेपी कार्यकर्तओं ने उनकी महिला प्रस्तावक के साथ बदसलूकी की और उनके कपड़े तक फाड़ दिए।

    पुलिसकर्मियों पर हुई कार्रवाई
    इस मामले में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद एसपी ने एक्शन लेते हुए सीओ, दो इंस्पेक्टर और तीन सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया है। डीएम ने इस मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, दूसरी तरफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी यश वर्मा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शख्स पर सपा प्रत्याशी रितु सिंह के साथ बदसलूकी करने और उनका नामांकन पत्र फाड़ने का आरोप है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+