धर्मांतरण मामला: UP ATS ने दिल्ली में मौलाना कलीम सिद्दीकी के ठिकानों पर की छापेमारी, मिले अहम दस्तावेज
दिल्ली, 05 अक्टूबर: यूपी एटीएस ने मंगलवार को कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली में मौलाना कलीम सिद्दीकी के चार ठिकानों पर छापेमारी की। यूपी एटीएस ने दिल्ली पुलिस के सहयोग से मौलाना के घर और मदरसे में सर्च ऑपरेशन चलाया। यूपी एटीएस की पश्चिमी जोन की टीम सहित कुल 6 टीमों का गठन किया गया था। एटीएस के कमांडो भी इस छापेमारी में शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सर्च ऑपरेशन में कई डेक्सटॉप, टेबलेट और महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं। एटीएस ने इन सामान को कब्जे में ले लिया है।
Recommended Video

जून में हुआ था धर्मांतरण रैकेट का पर्दाफाश
यूपी एटीएस ने जून में नोएडा से चलने वाले धर्मांतरण रैकेट का पर्दाफाश किया था। इस मामले में मौलाना उमर गौतम और मुफ्ती काजी जहांगीर कासमी को गिरफ्तार किया गया था। ये दोनों दिल्ली के जामिया नगर इलाके के रहने वाले हैं। इसी मामले में एटीएस ने बीते 21 सितंबर को मौलाना कलीम सिद्दीकी को भी गिरफ्तार किया गया था। उसकी गिरफ्तारी के बाद एटीएस ने मोहम्मद इदरिस, मोहम्मद सलीम और कुनाल अशोक चौधरी उर्फ आतिफ को भी धर दबोचा। मोहम्मद इदरिस और मोहम्मद सलीम मुजफ्फरनगर और आतिफ नासिक का रहने वाला है। इन तीनों पर मुजफ्फरनगर के रहने वाले मौलाना कलीम सिद्दीकी की मदद करने का आरोप है। एटीएस के मुताबिक, ये रैकेट देशभर में फैला हुआ है। धर्मांतरण का ये पूरा खेल दो साल से चल रहा था। जांच अभी जारी है।
मौलाना कलीम के ठिकानोंं पर छापेमारी
इसी मामले में यूपी एटीएस की टीम कोर्ट के आदेश पर दिल्ली-एनसीआर के कई ठिकानों पर छापेमारी और तलाशी अभियान चला रही है। यूपी एटीएस की टीम मंगलवार सुबह 9 बजे दिल्ली पहुंची थी। कोर्ट के आदेश पर टीम ने शाहीन बाग के एफ-ब्लॉक में तलाशी ली। इसके अलावा कुछ अन्य जगहों पर भी तलाशी ली गई है। सूत्रों के मुताबिक, यूपी एटीएस को मौलाना कलीम सिद्दीकी के घर और मदरसे से कुछ अहम दस्तावेज मिले हैं।












Click it and Unblock the Notifications