'दंगा करेंगे तो पुलिस कार्रवाई करेगी', पहलवानों पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर बोले केंद्रीय मंत्री वीके सिंह

28 मई को नई संसद भवन के उद्घाटन के दौरान घेराव करने निकले पहलवानों को दिल्ली पुलिस ने खदेडा था। इस दौरान दिल्ली पुलिस की कार्रवाई की सीएम केजरीवाल, प्रियंका, राहुल ने निंदा भी की थी।

VK Singh

नई संसद भवन के उद्घाटन के दौरान घेराव करने दिल्ली के जंतर-मंतर से कूच करने वाले पहलवानों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर बाहर से लोग वहां आएंगे और दंगा करेंगे तो पुलिस कार्रवाई करेगी। दरअसल, बीते दिन यानी 28 मई को एक तरफ पीएम नरेंद्र मोदी नई संसद भवन की सौगात देश को भेंट कर रहे थे। दूसरी तरफ, भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे पहलवानों ने जमकर सड़कों पर प्रदर्शन किया।

इस दौरान पहलवान नई संसद का घेराव करने जंतर मंतर से निकल पड़े । तभी दिल्ली पुलिस ने बैरिकेडिंग की मदद से पहलवानों को रोका। इस दौरान पुलिस और पहलवानों के बीच दंगल देखने मिला। पहलवान टस से मस होने को तैयार नहीं थे, तो वहीं पुलिस उन्हें टांग का साथ लेने जाने को उतारू दिखी।

दिल्ली सीएम, प्रियंका, राहुल ने जताई नाराजगी

उधर, दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई से सीएम अरविंद केजरीवाल भडक उठे। केजरीवाल ने इसे गलत कार्रवाई बताया। साथ ही कहा कि देश का मान बढ़ाने वाले हमारे खिलाड़ियों के साथ ऐसा बर्ताव बेहद गलत एवं निंदनीय। वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इस कार्रवाई को बीजेपी सरकार का अहंकार बताया। दूसरी तरफ, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसे अहंकारी राजा का कहर बताया। उन्होंने कहा कि अहंकारी राजा सड़कों पर कुचल रहा जनता की आवाज।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+