फिर सिसोदिया पर बरसे हर्षवर्धन, कहा- दिल्ली की जनता को भ्रम की वैक्सीन न लगाएं
नई दिल्ली, जून 23: दिल्ली में एक बार फिर कोरोना वैक्सीन को लेकर केंद्र सरकार और आम आदमी पार्टी के बीच मंगलवार को ट्विटर वार छिड़ गया। एक तरफ जहां मोदी सरकार में मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पंजाब दौरे की आलोचना की। वहीं उसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का एक वीडियो शेयर करते वैक्सीन को लेकर झूठ बोलने का आरोप लगाया, जिसके बाद खुद सिसोदिया ने भी उनसे सवाल किया था, जिस पर फिर मंत्री हर्षवर्धन सिंह ने पलटवार किया है।

Recommended Video
दरअसल, मंत्री हर्षवर्धन ने मनीष सिसोदिया का एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि कुछ लोग झूठ ही स्वीकार करते हैं, झूठ ही दूसरों को देते हैं, झूठ का ही भोजन करते हैं व झूठ ही चबाते हैं। रामचरित मानस की यह चौपाई दिल्ली के CM और उनके मंत्रियों पर सटीक बैठती है।
जिसका जवाब देते हुए मनीष सिसोदिया ने लिखा कि डॉक्टर साहब! क्या भारत सरकार दिल्ली के लिए 21 जून के बाद वैक्सीन की कोई सप्लाई देने जा रही है या दिल्ली सरकार ने जो वैक्सीन खरीदी थीं, जून में केवल उतनी हो मिलेंगी? जुलाई के महीने में भी दिल्ली के लिए केवल 15 लाख वैक्सीन? आप खुद ही सोचिए इस दर से तो अभी 15-16 महीने लगेंगे।
वहीं अब स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन ने कहा कि दिल्ली की जनता को भ्रम की वैक्सीन न लगाएं और न ही मन के कैलकुलेटर से आकलन करें। जून में दिल्ली सरकार ने जो 5.6 लाख डोज वैक्सीन खरीदी थीं,उसके अलावा केंद्र की खरीद के तहत दिल्ली को अतिरिक्त 8.8 लाख मुफ्त डोज प्रदान की गईं हैं और शेष आपूर्ति जून, 2021 के अंत तक पूरी की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications