हाइड्रोजन गुब्बारों से कुत्ते को बांधकर उड़ाना यू-ट्यूबर को पड़ा भारी, किया गया गिरफ्तार
दिल्ली के रहने वाले एक यू-ट्यूबर को हाइड्रोजन गुब्बारों से बांधकर अपने पालतू कुत्ते को उड़ाना भारी पड़ गया। पुलिस ने उसे जानवरों के प्रति क्रूरता के आरोप में गिरफ्तार किया है।
नई दिल्ली, 27 मई। दिल्ली के रहने वाले एक यू-ट्यूबर को हाइड्रोजन गुब्बारों से बांधकर अपने पालतू कुत्ते को उड़ाना भारी पड़ गया। पुलिस ने उसे जानवरों के प्रति क्रूरता के आरोप में गिरफ्तार किया है।

कुत्ते को उड़ाने का वीडियो यू-ट्यूब पर किया पोस्ट
दिल्ली के रहने वाले यू-ट्यूबर गौरव जॉन ने कई सारे हाइड्रोजन गुब्बारों से कुत्ते को बांध दिया और उसे हवा में उड़ा दिया। उसने इस घटना का वीडियो शूट किया और अपने चैनल पर पोस्ट कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने गौरव जॉन के खिलाफ कार्रवाई की। इस वीडियो को गौरव ने दिल्ली के एक पार्क में शूट किया है।
पशु अधिकार संगठनों ने की शिकायत
वीडियो में कुत्ते को गुब्बारों से लटकाकर कुछ देर के लिए हवा में छोड़ दिया जाता है, जिसपर गौरव और उसकी मां खुशी मनाते दिखाई दे रहा हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पशु अधिकारी संगठनों ने इस पर आपत्ति जताते हुए इस मामले की शिकायत मालवीय नगर थाने में की। हालांकि वीडियो की तीखी आलोचना होने के बाद उसे डिलीट कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: रामदेव के खिलाफ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने अब PM मोदी को लिखा पत्र- देशद्रोह के लिए कार्रवाई हो
पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने गौरव और उसकी मां के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 188,269,34 के तहत मामला दर्ज किया है।
मामले पर दी सफाई
मामले के तूल पकड़ने के बाद गौरव ने वीडियो डिलीट कर दिया और एक नया वीडियो जारी करते हुए सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने सभी एहतियाती कदम उठाए हैं। उन्होंने अपने पालतू कुत्ते डॉलर को दिखाने वाले वीडियो से आहत लोगों से भी माफी भी मांगी।
-
Trump Policy: ईरान के बाद अब इस 'पड़ोसी' देश पर अटैक करेगा अमेरिका! व्हाइट हाउस से ट्रंप ने दिया खतरनाक संकेत -
Gold Silver Rate Today: चांदी 26,000 सस्ती, 10 ग्राम सोना 7000 लुढ़का, खरीदारी से पहले देख लें लेटेस्ट रेट -
24 साल की Ramya के कातिलाना Video देख लोगों के छूटे पसीने, बेचा अचार फिर किया ऐसा काम, इंटरनेट पर मची तबाही -
UPSC Result: कौन हैं राजा मोहिद्दीन, UPSC टॉप-10 में इकलौते मुस्लिम की कहानी, 53 मुसलमान कैंडिडेट्स भी सफल -
Anuj Agnihotri: AIIMS से IAS तक का सफर, अनुज अग्निहोत्री बने UPSC टॉपर, पहले ही एटेम्पट में किया कमाल! -
IAS Success Story: परचून के दुकानदार की बेटी IPS से बनी IAS, UPSC में 9वीं रैंक- Astha Jain की कहानी -
Video:'ये सब संजय झा और ललन सिंह का किया धरा है', नीतीश के राज्यसभा पर साले अनिल का चौंकाने वाला खुलासा -
IAF Su‑30 MKI Fighter Jet: असम में लापता लड़ाकू विमान के दोनों पायलट शहीद, रात 1 बजे मिला प्लेन का मलवा -
PM Kisan: बिना फिंगरप्रिंट के होगा वेरिफिकेशन और खाते में आ जाएगी किस्त! ऐसे डाउनलोड करें पीएम किसान मोबाइल ऐप -
66 की उम्र में प्रेग्नेंट हुईं ये फेमस एक्ट्रेस? लोगों ने पूछा- कौन है बच्चे का बाप? फिर वायरल फोटो का ऐसा सच -
Balen Shah: कौन हैं बालेन शाह, 35 की उम्र में बनने वाले हैं नेपाल के नए PM! क्या है धर्म? पत्नी क्या करती है? -
IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, ग्लैन मैकग्राथ का वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त, हासिल की ये बड़ी उपलब्धि












Click it and Unblock the Notifications